Super Seeder Betul: गेहूं की बोनी का आधुनिक तरीका: सुपर सीडर मशीन से समय और श्रम की बचत, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ रही
Super Seeder Betul: A Modern Method for Wheat Sowing – The Super Seeder Machine Saves Time and Labor, While Also Enhancing Soil Fertility

Super Seeder Betul: बैतूल कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम रातामाटी में किसान सुंदर उइके के खेत में सुपर सीडर मशीन से गेहूं की बोनी की गई। धान की कटाई के बाद खेत में नरवाई प्रबंधन और गेहूं की बोनी के लिए इस मशीन का उपयोग किया गया।
कृषक ने गेहूं की श्रीराम 303 किस्म की बोनी की। यह कम पानी में तैयार होने वाली किस्म है, जिसमें सामान्य किस्मों की तुलना में कम सिंचाई की आवश्यकता बताई गई है। सुपर सीडर मशीन से फसल अवशेषों को काटकर मिट्टी में मिलाने के साथ गेहूं की बोनी भी की जाती है।
इससे खेत की नमी बनाए रखने, समय और श्रम की बचत करने तथा बोनी की लागत कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, फसल अवशेषों को खेत में मिलाने से नरवाई जलाने की जरूरत कम होती है और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
खेत में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान सहायक कृषि यंत्री बैतूल डॉ. प्रमोद मीना ने किसानों से नरवाई के उचित प्रबंधन के लिए सुपर सीडर मशीन का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस मशीन से कम समय और कम लागत में बोनी करने के साथ खेत की नमी का संरक्षण भी किया जा सकता है।इस दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



