Betul Health Action: बैतूल न्यूज़: नवजात शिशु की मृत्यु पर प्रशासन सख्त, दोषी नर्स निलंबित और डॉक्टर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू
Betul Health Action: Betul News: Administration takes strict action following the death of a newborn; the nurse at fault has been suspended, and disciplinary proceedings have been initiated against the doctor.

Betul Health Action: बैतूल। शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में नवजात शिशु की मृत्यु से संबंधित शिकायत के मामले में की गई जिला स्तरीय जांच के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि कन्हैया बामने द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में उपचार के दौरान कथित लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मृत्यु होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जिला स्तरीय दल द्वारा प्रकरण की जांच में दोषी पाई गई श्रीमती सोनू बचले विजयकर नर्सिंग ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही जिला बैतूल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही डॉ.अभिषेक भलावी चिकित्सा् अधिकारी के द्वारा प्रकरण में चिकित्सकीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ता व वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया गया है।
- यह भी पढ़ें : Betul Fake Doctor: बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला अस्पताल में ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, एसपी ने की अपील
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



