बैतूल अपडेट

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल में बांटेंगे तेंदूपत्ता बोनस: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने ली अफसरों की समीक्षा बैठक

CM Mohan Yadav: Chief Minister Mohan Yadav to distribute tendu leaf bonus in Betul; District Collector holds a review meeting with officials at the Collectorate.

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल में बांटेंगे तेंदूपत्ता बोनस: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने ली अफसरों की समीक्षा बैठक
CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल में बांटेंगे तेंदूपत्ता बोनस: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने ली अफसरों की समीक्षा बैठक

CM Mohan Yadav: बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 31 अक्टूबर को जिले में प्रस्तावित तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यक्रम स्थल के चयन, हितग्राहियों के आगमन एवं बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किए जाने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

बैतूल में CM Mohan Yadav का 31 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरा। तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित।
बैतूल में CM Mohan Yadav का 31 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरा। तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समय-सीमा में तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, डीएफओ नवीन गर्ग, डीएफओ अरिहंत कोचर, अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button