Betul Ganja Cultivation: बैतूल में मक्का की बाड़ी में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने दबिश देकर 29 हरे पौधे किए जब्त
Cannabis Cultivation in Betul: Cannabis was being grown within a maize field in Betul; police conducted a raid and seized 29 live plants.

Betul Ganja Cultivation: बैतूल। बोरदेही पुलिस ने ग्राम बोदुड़ में मक्का की बाड़ी में अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती का खुलासा किया है। गांजे की खेती कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजे के 29 हरे पौधे बरामद किए हैं। जप्त पौधों की अनुमानित कीमत 44 हजार 700 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि 16 अक्टूबर को बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोदुड़ निवासी भूरा अखण्डे ने अपनी मक्का की बाड़ी में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम बोदुड़ पहुंची, जहां आरोपी भूरा अखण्डे की मक्का की बाड़ी की जांच करने पर गांजे के हरे पौधे लगे हुए पाए गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके से गांजे के 29 हरे पौधे जप्त किए गए। इनका कुल वजन 7.450 किलोग्राम है। जप्त पौधों की कीमत 44 हजार 700 रुपये आंकी गई है।
- यह भी पढ़ें : Betul Janvishwas Abhiyan: पंचायत सचिव निलंबित और राशन दुकान संचालक को नोटिस, जानें जनविश्वास शिविर की बड़ी बातें
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी भूरा पिता कल्लू अखण्डे (42) निवासी ग्राम बोदुड़ रैय्यत को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी भैयालाल उईके, एसआई पंचम सिंह उईके, एएसआई कमल सिंह मेहर, मिंतलाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक नीरज शेडे, शशिकांत आरसे, रोहित भारती, उमेश विश्वकर्मा, राधेश्याम कुमरे, किशोर साहू एवं महिला सैनिक भारती सोनी की भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



