बैतूल अपडेट

Betul Janvishwas Abhiyan: पंचायत सचिव निलंबित और राशन दुकान संचालक को नोटिस, जानें जनविश्वास शिविर की बड़ी बातें

Betul Janvishwas Abhiyan: Panchayat Secretary suspended and ration shop operator issued a notice; here are the key highlights from the 'Janvishwas' (Public Trust) camp.

Betul Janvishwas Abhiyan: पंचायत सचिव निलंबित और राशन दुकान संचालक को नोटिस, जानें जनविश्वास शिविर की बड़ी बातें
Betul Janvishwas Abhiyan: पंचायत सचिव निलंबित और राशन दुकान संचालक को नोटिस, जानें जनविश्वास शिविर की बड़ी बातें

Betul Janvishwas Abhiyan: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ग्राउंड भीमपुर में आयोजित जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई। शिविर में विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, डीएफओ लक्ष्मीकांत वासनिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को क्लस्टर स्तर पर जनविश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन अधिकार दावों सहित सिंचाई, सड़क, आवास एवं पेयजल से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

वन अधिकार दावों का मिशन मोड में निराकरण

शिविर में भीमपुर विकासखंड से प्राप्त वन अधिकार दावों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दावों का पात्रता एवं अपात्रता के आधार पर पुनः परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टे मिलना सुनिश्चित किया जाए। ग्राम समिति, उपखंड समिति एवं जिला समिति स्तर पर लंबित दावों का मिशन मोड में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

देसली में पंचायत सचिव के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। बरईढाना में नल-जल योजना के संचालन से संबंधित समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए गए। लक्कड़जाम, मोहदा एवं बाशिंदा में पेयजल आपूर्ति से संबंधित आवेदनों के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Betul Janvishwas Abhiyan: पंचायत सचिव निलंबित और राशन दुकान संचालक को नोटिस, जानें जनविश्वास शिविर की बड़ी बातें
Betul Janvishwas Abhiyan: पंचायत सचिव निलंबित और राशन दुकान संचालक को नोटिस, जानें जनविश्वास शिविर की बड़ी बातें

भोंदेलाखेड़ा नदी पर सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को मुख्यमंत्री मंजरा टोला योजना के तहत प्रस्ताव स्वीकृत कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। चाटूखेड़ा मार्ग के संबंध में भी पीएमजीएसवाई को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बाशिंदा स्कूल में हैंडपंप धंसने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, चिखली निवासी बाबूराव के भूमि अधिग्रहण मुआवजे तथा खाटापानी रोड, खामापुर सहित अन्य आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। शिविर में अतिथियों द्वारा पांच बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

उद्यमी संवाद में स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने उद्यमी संवाद के दौरान स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों से संवाद कर उनकी गतिविधियों, समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने आजीविका ट्रेनिंग भवन की मांग का समाधान करने के निर्देश दिए। मुर्गी शेड के लिए विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्या का निराकरण करने तथा स्व-सहायता समूहों की मांग पर वर्क शेड प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये लागत का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे करीब 1500 परिवारों को लाभान्वित किया जा सकेगा। उद्यमी ब्रजेश इरपाचे एवं श्री प्रतीक शिवहरे ने अपने उद्योगों के विस्तार एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी।

गुरुवा पिपरिया में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम पंचायत गुरुवा पिपरिया पहुंचकर ग्रामीणों से बिजली, सिंचाई, राशन एवं आंगनवाड़ी संचालन से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। पंचायत द्वारा विकास कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्होंने सचिव का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सीईओ जनपद पंचायत एवं उपयंत्री के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

राशन दुकान के नियमित रूप से नहीं खुलने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति नियंत्रक को दुकान संचालक को नोटिस जारी करने तथा दुकान के स्टॉक का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी भवन के लिए भूमि चिन्हांकन की कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने ग्राम में संचालित प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को शीघ्र सांदीपनि स्कूल में स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button