बैतूल अपडेट

Betul Collector Action: स्कूल में सीपेज और ड्रेनेज की लापरवाही पर कलेक्टर खफा, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Action by Betul Collector: Collector expresses displeasure over negligence regarding seepage and drainage issues at a school; orders blacklisting of the agency and disciplinary action against officials.

Betul Collector Action: स्कूल में सीपेज और ड्रेनेज की लापरवाही पर कलेक्टर खफा, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
Betul Collector Action: स्कूल में सीपेज और ड्रेनेज की लापरवाही पर कलेक्टर खफा, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Betul Collector Action: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने भीमपुर विकासखंड के ग्राम माकडा, डोरी, खामापुर और गुरुवा पिपरिया का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पंचायतों में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

गुरुवा में ग्रामीणों से संवाद, समस्याएं सुनीं

ग्राम पंचायत गुरुवा में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सड़क, पुलिया एवं वन अधिकार पट्टों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा मानेगांव मार्ग की मांग रखे जाने पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिया निर्माण के कारण एक ग्रामीण के खेत को हुए नुकसान की भरपाई करने के निर्देश पंचायत इंजीनियर को दिए। साथ ही अधोसंरचना में आवश्यक परिवर्तन करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान एवं कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के लिए सॉफ्ट रिचार्ज स्ट्रक्चर तैयार करने के निर्देश दिए। ग्राम टेरम में नल-जल योजना प्रारंभ नहीं होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि सात दिवस में नल-जल योजना प्रारंभ नहीं होती है तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। वन अधिकार दावों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने सचिव, गुरुवा की दो वेतन वृद्धियां रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम में कोटवार की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।

Betul Collector Action: स्कूल में सीपेज और ड्रेनेज की लापरवाही पर कलेक्टर खफा, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
Betul Collector Action: स्कूल में सीपेज और ड्रेनेज की लापरवाही पर कलेक्टर खफा, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

ड्रेनेज की समस्या पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सांदीपनी स्कूल, गुरुवा पिपरिया का निरीक्षण किया। स्कूल में सीपेज एवं ड्रेनेज की समस्या तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने तथा जिम्मेदार इंजीनियर, एसडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित करने के सख्त निर्देश दिए।

मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में कमी पर प्राचार्य को नोटिस

नवीन माध्यमिक शाला डोरी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति, मध्यान्ह भोजन एवं शौचालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं पाए जाने तथा विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में मध्यान्ह भोजन अपर्याप्त मिलने पर उन्होंने प्राचार्य डोरी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शौचालय को सदैव क्रियाशील रखने तथा विद्यालय को बाउंड्रीवॉल से सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य को स्कूल की छत, खिड़कियों एवं दरवाजों की स्थिति बेहतर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कक्षा दूसरी, तीसरी, पांचवीं एवं छठवीं के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता भी परखी।

प्रयोगशाला सह पाठशाला को क्रियाशील करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम खामापुर स्थित प्राथमिक शाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य प्रश्न पूछने के साथ उनकी गणितीय समझ को भी परखा। विद्यालय में प्रयोगशाला सह पाठशाला क्रियाशील नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और इसे तत्काल सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के मरम्मत कार्यों की जानकारी लेते हुए विद्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाएं बेहतर पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारियों की सराहना की तथा परिसर में फेंसिंग कराने के निर्देश पंचायत को दिए।

Betul Collector Action: स्कूल में सीपेज और ड्रेनेज की लापरवाही पर कलेक्टर खफा, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
Betul Collector Action: स्कूल में सीपेज और ड्रेनेज की लापरवाही पर कलेक्टर खफा, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

पेयजल, स्वास्थ्य एवं कम्युनिटी फॉरेस्ट राइट की ली जानकारी

पंचायत खामापुर में ग्रामीणों से संवाद के दौरान कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति, कम्युनिटी फॉरेस्ट राइट, वीबी रामजी योजना, स्वास्थ्य, स्कूल एवं आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टॉपडैम की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक मरम्मत कराने तथा जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के संबंध में भी ग्रामीणों से जानकारी ली तथा पूछा कि स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ नियमित रूप से उपस्थित होते हैं या नहीं और क्या गांव में घर पर प्रसव की स्थिति तो नहीं बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सीएचओ नियमित रूप से आते हैं तथा प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में ही कराया जाता है। ग्रामीणों द्वारा आंगनवाड़ी भवन की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

भ्रमण के दौरान यह भी रहे मौजूद

भ्रमण के दौरान डीएफओ लक्ष्मीकांत वासनिक, एसडीएम भैंसदेही अजीत मरावी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो, जनपद पंचायत सीईओ भीमपुर, रेंज ऑफिसर रविन्द्र पाटीदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button