बैतूल अपडेट

Betul Panchayat Action: बैतूल जिला प्रशासन का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले 5 पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Betul Panchayat Action: Firm stance by the Betul district administration; orders issued for action against 5 Panchayat secretaries for negligence.

Betul Panchayat Action: बैतूल जिला प्रशासन का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले 5 पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
Betul Panchayat Action: बैतूल जिला प्रशासन का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले 5 पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Betul Panchayat Action: बैतूल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सौंपे गए कार्यों में लापरवाही बरतने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर जिला पंचायत बैतूल द्वारा 5 पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में नदी-नालों के बहते पानी को रोकने के उद्देश्य से पूर्व से निर्मित स्टॉप डैम में कड़ी शटर लगाने तथा बोरी बंधान का कार्य कराया जाना था। संबंधित कर्मचारियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में उक्त कार्य पूर्ण नहीं किए जाने पर जिला पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई की है।

इन कर्मचारियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

जनपद पंचायत भैंसदेही की ग्राम पंचायत चिल्कापुर सचिव एवं रामघाटी प्रभारी सचिव ज्ञानराव मौसिक, ग्राम पंचायत निपान्या सचिव एवं गदराझिरी में पदस्थ प्रभारी सचिव रामदास सलामे, जनपद पंचायत शाहपुर की ग्राम पंचायत भयावाड़ी के सचिव सुरेश सिरोरिया, जनपद पंचायत भीमपुर की ग्राम पंचायत रातामाटी सचिव एवं डोकिया के प्रभारी सचिव विजय कवड़े तथा ग्राम पंचायत बेला के ग्राम रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव सुरेश विश्वकर्मा के विरुद्ध भी कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

भीमपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर 16 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिले में 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक चयनित क्लस्टरों एवं नगरीय निकायों में प्रत्येक शुक्रवार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में भीमपुर विकासखंड मुख्यालय में 16 अक्टूबर को आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

अभियान का यह है उद्देश्य

जारी आदेश के अनुसार अभियान का उद्देश्य क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग तथा लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित करना है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में निर्धारित क्लस्टरों में शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सुबह 8.30 बजे से लेंगे आवेदन

अभियान दिवस पर प्रातः 8.30बजे से जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, भीमपुर ब्लॉक ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन प्राप्त करेंगे तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थलीय निरीक्षण आवेदन प्राप्त करेंगे तथा अपरान्ह 2.30 बजे तक संबंधित क्लस्टर मुख्यालय भीमपुर पर आयोजित जनसंवाद एवं समाधान शिविर में उपस्थित होंगे। संबंधित जिला अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं होगा, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभाग को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button