Betul Health Review: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर बैतूल कलेक्टर सख्त: कम प्रगति पर सीएचओ और बीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश
Betul Health Review: Betul Collector takes a strict stance on negligence in healthcare services; orders withholding of salaries for CHOs and BPMs due to poor progress.

Betul Health Review: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओपीडी प्रगति की समीक्षा की। कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रगति लाने तथा कम प्रगति मिलने पर संबंधित के वेतन आहरण करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने गर्भवती महिलाओं में एएनसी पंजीयन की स्थिति की समीक्षा करते हुये बैतूल शहरी, प्रभात पट्टन, भैंसदेही को प्रगति लाने के निर्देश दिये।उन्होंने टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र चिचोली और चिरापाटला बेला में कम प्रगति मिलने और जानकारी फीड न करने पर संबंधित सीएचओ एवं बीपीएम का एक माह का वेतन आहरण रोकने तथा शाहपुर में बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन उप स्वास्थ्य केन्द्रों में कम प्रगति है वहां के एएनएम का वेतन रोकने एवं बीपीएम और बीईई को एंट्री नहीं करवाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
इसके अलावा जिला टीकाकरण अधिकारी को कम प्रगति वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों की समीक्षा न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। शाहपुर-डाबरी में टीकाकरण में कम उपलब्धि पर, यूविन पोर्टल में एंट्री न करने पर बीएमओ, बीपीएम,बीसीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी मुलताई को प्रसव उपलब्धि की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। प्रभात पट्टन एवं भीमपुर में पेंटावेलेट के अनुपात में एमआर वैक्सीन की कम उपलब्धि पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि जिले की टीम से तीन केंद्रों में कम उपलब्धि का पता लगायें। उन्होंने प्रति मंगलवार को हुए टीकाकरण की रिपोर्ट सीएमएचओ एवं डीआईओ को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
शाहपुर-भीमपुर में समीक्षा कार्य की प्रगति पर नाराजगी
बाल मृत्यु की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शाहपुर एवं भीमपुर में समीक्षा कार्य की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बाल मृत्यु प्रकरणों की शत-प्रतिशत समीक्षा कर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाए। प्रत्येक मृत्यु प्रकरण का ऑडिट किस प्रकार किया गया है, इसकी जानकारी भी विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एनसीडी स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुये बीएमओ घोड़ाडोंगरी को स्क्रीनिंग एवं कंट्रोल रेट बढ़ाने के निर्देश दिये। टीबी कार्यक्रम के अंतर्गत किये गये एक्स-रे की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिले से विकासखंडवार रोस्टर बनाकर भिजवायें। शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत फूड बास्केट वितरण कराने के निर्देश दिये।
- यह भी पढ़ें : Police Action Betul: शाहपुर और कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गए सामान के साथ शातिर आरोपियों को भेजा गया जेल
लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए निर्देश
निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जो निर्माण एजेंसी कार्य नहीं कर रही है, उनको टर्मिनेट कर ब्लैक लिस्ट करवाने ईई को पत्र लिखने के लिए उपयंत्री को निर्देश दिये। आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम की संयुक्त बैठक की जानकारी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि अनिवार्य रूप से बैठक की जाये। शिशु मृत्यु की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन कर्मचारियों द्वारा एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों को फॉलो अप सेवाएं नहीं दी जा रही है संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाए, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बच्चों की किन कारणों से मृत्यु हो रही है इसकी विस्तृत जानकारी की कार्य योजना बनाकर बाल मृत्यु को रोकने की हर संभव उपाय किये जाए।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में आई 41वीं किस्त: नवरात्रि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 1834 करोड़ रुपए
संविदा चिकित्सक के सेवा मुक्ति प्रस्ताव भेजने के निर्देश
प्रसव केंद्रों की समीक्षा करते हुए मोरखा में शून्य प्रसव होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बोरदेही के संविदा चिकित्सक के सेवा मुक्ति प्रस्ताव भेजने सीएमएचओ को निर्देश दिये। उन्होंने 108 मैनेजर को निर्देश दिये कि समय सीमा में एम्बुलेंस उपलब्ध करवायें वाहन उपलब्ध न होने पर प्रायवेट वाहन से जाने पर खर्च राशि का भुगतान करवाना सुनिश्चित करें। महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए पोषण ट्रैकर पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश दिये।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



