बैतूल अपडेट

Amla Police Action: सहेली के घर छोड़ने के बहाने दरिंदगी: जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा गया

Amla Police Action: Brutal assault under the pretext of dropping a female friend home; young woman raped after being taken to the forest; accused arrested and sent to jail.

Amla Police Action: सहेली के घर छोड़ने के बहाने दरिंदगी: जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा गया
Amla Police Action: सहेली के घर छोड़ने के बहाने दरिंदगी: जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा गया

Amla Police Action: आमला पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी ने पीड़िता को सहेली के घर छोड़ने जाने पर जंगल के कच्चे रास्ते में ले जाकर दुराचार किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस ने बताया कि फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी बंटी पिता साबूलाल आहके निवासी ग्राम खारीद्वारा ने सहेली के घर छोड़ने जाने पर जंगल के कच्चे रास्ते में ले जाकर दुराचार किया। इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त सूचना पर थाना आमला में धारा 64(1), 351(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास कर आरोपी बंटी आहके को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, उप निरीक्षक अवधेश वर्मा, प्रधान आरक्षक बसंतराम उइके, कमल पांसे आरक्षक रोहन उइके, विनोद, रोहित कुशवाह, प्रियांशी पटेल एवं आरक्षक दीपेंद्र सिंह व बलराम राजपूत (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button