बैतूल अपडेट

Betul Hospital Inspection: बैतूल के अस्पतालों में CMHO का औचक निरीक्षण, नर्सिंग ऑफिसर का वेतन काटने के निर्देश, एक को नोटिस

Betul Hospital Inspection: CMHO conducts surprise inspection of Betul hospitals; orders salary deduction for a nursing officer and issues a notice to another.

Betul Hospital Inspection: बैतूल के अस्पतालों में CMHO का औचक निरीक्षण, नर्सिंग ऑफिसर का वेतन काटने के निर्देश, एक को नोटिस
Betul Hospital Inspection: बैतूल के अस्पतालों में CMHO का औचक निरीक्षण, नर्सिंग ऑफिसर का वेतन काटने के निर्देश, एक को नोटिस

Betul Hospital Inspection: बैतूल। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने 13 अक्टूबर को सिविल अस्पताल आमला और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाथाखेड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

सिविल अस्पताल आमला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, कोल्ड चेन टीकाकरण कक्ष का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पीएसी वार्ड में भर्ती महिलाओं से चर्चा कर दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर न करने पर एक नर्सिंग ऑफिसर को कारण बताओं नोटिस एवं सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज न करने पर नर्सिंग ऑफिसर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी स्टाफ को समय पर अपने कार्य पर उपस्थित रहने एवं निर्धारित समय पर सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं अस्पताल की सफाई नियमित रूप से करवाने के बीएमओ कोे निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप जयंत मौजूद रहे।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाथाखेड़ा के निरीक्षण के दौरान पाया कि संस्था में महीने में केवल 9 प्रसव किये है, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची अनुपलब्ध पायी गई, रात्रि में अस्पताल में सेवाऐं नहीं दी जा रहीं हैं एवं ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनू गौंड का वेतन काटने के निर्देश दिये।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button