Betul Power Cut: बैतूल शहर में 3 से 7 अक्टूबर तक होगी बिजली कटौती, देखें अपने इलाके का टाइम टेबल
Betul Power Cut: Power outages scheduled in Betul city from October 3 to 7; check the timetable for your area.

Betul Power Cut: बैतूल शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत कंपनी द्वारा अलग-अलग फीडरों पर आवश्यक रखरखाव का काम कराया जाएगा। यह कार्य 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। इस दौरान संबंधित फीडर से जुड़े इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जॉन-2 के प्रबंधक शहर ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
3 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
3 अक्टूबर को टिकारी फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके कारण बच्चा जेल, प्रताप वार्ड, महावीर वार्ड, अखाड़ा चौक, जेरी चौक, गाड़ाघाट पंप, पटने आटा चक्की, नागदेव मंदिर टिकारी, ईशाई चौक, नर्स ट्रेनिंग स्कूल, कृष्णापुरा, ठाकरे की चाल और मोती वार्ड में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इसके अलावा डॉ. कसेरा, गोठी कॉलोनी, फांसी खदान से दादावाड़ी, डॉ. पाड़ी, गौठाना नाका, शारदा नगर, वैष्णवी नगर, गंगोत्री कॉलोनी, कमानी गेट, थाना चौक, मांग मोहल्ला, दुर्गा वार्ड, गुड़ बाजार, गांधी चौक और साई मंदिर क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
4 अक्टूबर को टाउन-1 और टाउन-2 प्रभावित
4 अक्टूबर को टाउन-2 फीडर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक काम होगा। इस दौरान लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगिल चौक, बारस्कर कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, कोठी बाजार, कंपनी गार्डन, आजाद वार्ड, गर्ल्स कॉलेज, वीवीएम कॉलेज, तल्लैया मोहल्ला, अंबेडकर चौक, उमप किराना, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कॉलोनी और नेहरू पार्क में बिजली बंद रहेगी। टाउन-1 के कोर्ट परिसर, पेट्रोल पंप, पुलिस पेट्रोल पंप, पुलिस कंट्रोल रूम, जिला पंचायत, ड्राइवल कार्यालय और एमपीईबी कार्यालय क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित होगी।
5 अक्टूबर को सदर फीडर का मेंटेनेंस
5 अक्टूबर को सदर फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रखरखाव का काम किया जाएगा। इस दौरान एमपीईबी कॉलोनी, अग्निहोत्री कॉलोनी, सतपाल आश्रम, प्रताप वार्ड, सुपर इंदिरा वार्ड, किराना, सिंडीकेट बैंक, एसबीआई बैंक, गेंदा चौक, ब्रह्माकुमारी आश्रम, मानस नगर, आईटीआई, एफसीआई गोदाम, विनायक रेजीडेंसी, बसंत पेट्रोल पंप, गाड़ाघाट रोड और सोनाहिल कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
6 अक्टूबर को गौठाना फीडर से जुड़े इलाके होंगे प्रभावित
6 अक्टूबर को गौठाना फीडर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक काम किया जाएगा। इस दौरान आशा किराना, सोनाहिल कॉलोनी, जैन दादावाड़ी, फांसी खदान, गोठी कॉलोनी, गौठाना, रानीपुर रोड और भिलवाटेक सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Ration Scam: शाहपुर में राशन की कालाबाजारी: 106 क्विंटल गेहूं और 23 क्विंटल चावल खुर्द-बुर्द करने वाला सेल्समैन गिरफ्तार
7 अक्टूबर को इटारसी रोड क्षेत्र में कटौती
7 अक्टूबर को इटारसी रोड फीडर का रखरखाव किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक फारेस्ट नाका, बालाजी विहार, गाड़ाघाट, इटारसी रोड, चक्कर रोड, अनुराग टेंट हाउस, सरस्वती स्कूल, बसंत पेट्रोल पंप और बीएड कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली कंपनी ने बताया कि निर्धारित समय में ही कार्य पूरा करने का प्रयास रहेगा। हालांकि किसी आवश्यक परिस्थिति या तकनीकी कारण के चलते बिजली कटौती के समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



