बैतूल अपडेट

Betul Collector Action: भैंसदेही में शिकायतों के निपटारे में देरी पर भड़के कलेक्टर, अफसरों को थमाया नोटिस

Betul Collector's Action: Collector furious over delay in grievance redressal in Bhainsdehi; issues notices to officials.

Betul Collector Action: भैंसदेही में शिकायतों के निपटारे में देरी पर भड़के कलेक्टर, अफसरों को थमाया नोटिस
Betul Collector Action: भैंसदेही में शिकायतों के निपटारे में देरी पर भड़के कलेक्टर, अफसरों को थमाया नोटिस

Betul Collector Action: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को मंगल भवन भैंसदेही सेक्टर में आयोजित शिविर में कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे ने भैंसदेही ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। शिविर में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, जिला पंचायत सीईओ गणेश जायसवाल, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय तक सड़क निर्माण कराए जाने, लाईब्रेरी और कंप्यूटर की व्यवस्था करने तथा भैंसदेही से आमला एवं रतनपुर तक छात्राओं के लिए परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने सहित अन्य समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

महाविद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग

महाविद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग पर उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को ले-आउट डालने तथा तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं के लिए परिवहन व्यवस्था से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं लाईब्रेरी और कंप्यूटर के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए।

शीघ्र डायवर्सन करने के निर्देश

इस दौरान सविता तायवाड़े द्वारा पीएम आवास संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने नगर परिषद सीएमओ से जानकारी ली, जिसमें डायवर्सन नहीं होना पाया गया। उन्होंने आवेदक को शीघ्र डायवर्सन करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद सीएमओ से पेंडिंग आवासों की भी जानकारी ली। ग्राम पलासपानी में ग्रामीणों द्वारा नल जल योजना संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने उपयंत्री से जानकारी ली। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैंसदेही को आवेदन लंबित रखने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीएचई के ईई को 10 दिनों में पेयजल समस्या का निराकरण किए जाने के सख्त निर्देश दिए।

नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भैंसदेही सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या की शिकायत पर कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस प्रबंधन को बीएसएनएल विभाग से समन्वय कर नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों के फसल बीमा संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने कृषि विभाग और एलडीएम को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीण द्वारा बीपीएल कार्ड संबंधी आवेदन पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवेदन का परीक्षण कर पात्र होने पर कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। ग्राम मालेगांव की द्वारका बारस्कर द्वारा भूमि के कब्जे संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने तहसीलदार से जानकारी ली और समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। भैंसदेही- परतवाडा मार्ग के रिपेयरिंग संबंधी आवेदन पर उन्होंने एमपीआरडीसी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने के दिए निर्देश

शिविर में व्यापारियों द्वारा भैंसदेही में हुए अतिक्रमण संबंधी शिकायत पर कलेक्टर ने नगर परिषद सीएमओ और जनपद पंचायत सीईओ, एसडीएम को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर अतिक्रमण चिह्नित करने और उन्हें हटाने की कार्रवाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए। ग्राम पंचायत खोमई मे पुलिया निर्माण के आवेदन पर उन्होंने ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत, जनभागीदारी की राशि से पुलिया का निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश।

राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन नामांतरण बटवारा के आवेदनों का तहसीलदार और पटवारी को त्वरित निराकरण किया जाने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत सिवान पाट के ग्रामीणों द्वारा बिजली नाली सड़क के निर्माण संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत भैंसदेही को सहायक यंत्री से मौका निरीक्षण करवा कर, एस्टीमेट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button