Partial Lunar Eclipse: रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्र ग्रहण: 96% पृथ्वी की छाया में छिपेगा चांद, भारत में क्यों रहेगा अदृश्य?
Partial Lunar Eclipse on Raksha Bandhan: Moon to be 96% hidden in Earth's shadow; why will it be invisible in India?

Partial Lunar Eclipse: बैतूल। कल 28 अगस्त को रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर अंतरिक्ष में एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण या डीप पार्शियल लुनर इकलिप्स लगने जा रहा है, जिसमें चंद्रमा का 96.3′ हिस्सा पृथ्वी की घनी छाया में छिप जाएगा और वह तांबे जैसा लाल दिखाई देगा।
नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार यह घटना सुबह के समय घटित होगी, जब भारत में चंद्रमा क्षितिज से नीचे रहेगा। यही कारण है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक के कुछ भागों में देखा जा सकेगा।
आंशिक चंद्र ग्रहण या पार्शियल लुनर इकल्प्सि
सारिका ने बताया कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस स्थिति में आती है कि पृथ्वी की गहरी छाया चंद्रमा को पूरी तरह नहीं ढंक पाती है बल्कि आंशिक भाग को ढंकती है तो चंद्रमा का गहरी छाया से ढका भाग ग्रहणग्रस्त दिखाई देता है। इसे आंशिक चंद्र ग्रहण या पार्शियल लुनर इकल्प्सि कहते हैं।
विश्व की 41 प्रतिशत जनता देख सकेगी
सारिका ने बताया कि एक गणितीय अनुमान के अनुसार विश्व की लगभग 41 प्रतिशत जनसंख्या इसे देख सकेगी। 12 अगस्त को हुये सूर्य ग्रहण के 15 दिन के अंतराल से यह घटना होने पर सोशल मीडिया में यह बताया जा रहा है कि 15 दिन के अंतर से ग्रहण होना अनिष्ट करता है। जबकि वैज्ञानिक तथ्य यह है कि कोई भी ग्रहण अकेला नहीं होता है। हर ग्रहण जोड़ी के रूप में 15 दिन के अंतर पर होता है। आज तक जितने भी ग्रहण हुए हैं, उनके 15 दिन के अंतर पर दूसरा ग्रहण होता ही है। इसलिए आज का ग्रहण कोई अनोखी घटना नहीं है।
- आंशिक ग्रहण आरंभ: प्रात: 08 बजकर 03 मिनिट 54 सेकंड
- आंशिक ग्रहण समाप्ति: दोपहर 11 बजकर 21 मिनिट 59 सेकंड
- आंशिक ग्रहण की अवधि: लगभग 03 घंटे 18 मिनिट
- यह भी पढ़ें : Multai Cable Theft: मुलताई पुलिस का बड़ा एक्शन, कॉपर केबल चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार
- यह भी पढ़ें : RRB JE Recruitment: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026: जानें परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



