बैतूल अपडेट

Betul Religious Conversion Case: प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की साजिश नाकाम, भैंसदेही पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

Betul Religious Conversion Case: Plot to convert people through inducements foiled; Bhainsdehi police send accused to jail.

Betul Religious Conversion Case: प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की साजिश नाकाम, भैंसदेही पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
Betul Religious Conversion Case: प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की साजिश नाकाम, भैंसदेही पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

Betul Religious Conversion Case: बैतूल। थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा ग्राम घुघरी में धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से प्रलोभन देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को थाना भैंसदेही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुघरी में कुछ व्यक्तियों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई की गई।

फरियादी गोकुल पिता शंकरराव पंद्राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सावलमेंढा द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने यहां से गुणवंत पिता परसराम मालेवार और महादेव पिता कोचा पंद्राम, निवासी ग्राम गदराझिरी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गुलाबराव इरपाचे, निवासी ग्राम घुघरी फरार होने में सफल रहा। फरार आरोपी की तलाश एवं प्रकरण की विवेचना जारी है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button