बैतूल अपडेट

Betul Transport Department: बैतूल में बीमार वाहन चालक की बचाई जान, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने दिखाई इंसानियत

Betul Transport Department: Life of an ailing vehicle driver saved in Betul; transport check-point staff display humanity.

Betul Transport Department: बैतूल में बीमार वाहन चालक की बचाई जान, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने दिखाई इंसानियत
Betul Transport Department: बैतूल में बीमार वाहन चालक की बचाई जान, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने दिखाई इंसानियत

Betul Transport Department: बैतूल। नियम-कानून के पालन के साथ मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मुलताई-ससुंद्रा स्थित परिवहन चेक पॉइंट बैतूल-1 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीमार वाहन चालक की समय पर मदद कर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। भोपाल से नागपुर जा रहे वाहन चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने और हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही चेक पॉइंट प्रभारी अधिकारी डॉ. अनामिका कोली ने बिना समय गंवाए स्टाफ को तत्काल सहायता के निर्देश दिए।

चेक पॉइंट स्टाफ ने चालक को तत्काल शासकीय अस्पताल मुलताई पहुंचाया, जहां उसे आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति सामान्य हुई। स्वास्थ्य में सुधार के बाद चालक को वापस चेक पॉइंट लाया गया। यहां स्टाफ ने उसकी कुशलक्षेम पूछने के साथ स्वयं भोजन कराया। पूरी तरह स्वस्थ महसूस करने के बाद चालक को सम्मानपूर्वक उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

परिवहन विभाग की इस तत्परता और संवेदनशीलता से भावुक हुए वाहन चालक ने डॉ. अनामिका कोली सहित चेक पॉइंट के समस्त स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस घटना ने यह संदेश दिया कि सरकारी विभागों की जिम्मेदारी केवल नियमों का पालन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय मानव जीवन की सुरक्षा और मदद को प्राथमिकता देना भी कर्तव्य का हिस्सा है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button