Betul News Today: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में बैतूल कलेक्टर का एक्शन, शराब बिक्री से लेकर पेयजल तक दिए सख्त निर्देश
Betul News Today: Betul Collector takes action under the 'Chief Minister's Public Trust Campaign'; issues strict directives covering everything from liquor sales to drinking water supply.

Betul News Today: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मुलताई तहसील की ग्राम पंचायत चिखलीकला में आयोजित शिविर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क, नाली, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखी गईं, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना की पाइपलाइन का कार्य अभी अधूरा है। इस पर कलेक्टर ने जल निगम के संबंधित अधिकारी को रक्षाबंधन के पूर्व ठेकेदार के माध्यम से पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्धा डैम पर इंटेक वेल एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि ग्राम में बाहर से आकर शराब बेची जाती है। शराब बिक्री बंद कराने के लिए दिए गए आवेदन पर कलेक्टर ने एसडीओपी को संबंधित दुकान सील कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने फसल बीमा की राशि खाते में जमा नहीं होने की शिकायत भी की। इस पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधूरे नाली निर्माण की शिकायत पर कलेक्टर ने एनएचएआई के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : MP Government Jobs 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, सितंबर-अक्टूबर में पूरी होगी कर्मचारियों की पदोन्नति
ग्राम पंचायत खेरवानी के ग्राम हिवरा के मरघट ढाना में ग्रामीणों ने बिजली संबंधी समस्या से अवगत कराया। साथ ही सोलर उपकरणों की खराब गुणवत्ता की शिकायत भी की। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम को संबंधित विषय में पत्र लिखने के निर्देश दिए। रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने पटवारी को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्राम की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि ग्राम में 18 समूह सक्रिय हैं तथा उनके लिए आजीविका भवन उपलब्ध कराया जाए। इस पर कलेक्टर ने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को एनआरएलएम के माध्यम से ग्राम पंचायत के अतिरिक्त कक्ष में आजीविका भवन उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Jan Vishwas Abhiyan: एक्शन में सीएम मोहन यादव: शिकायत सुनते ही CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड
ग्रामीणों ने हरिजन मोहल्ले में घरों के निस्तार का पानी सड़कों पर जमा होने की समस्या भी बताई। इस पर कलेक्टर ने सब इंजीनियर को आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम की मंदा सिसोदिया ने आवेदन प्रस्तुत कर आगजनी की घटना में दो गाय, भूसा सहित अन्य सामग्री जल जाने तथा अब तक मुआवजा राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही मुआवजा राशि उनके खाते में जमा करा दी जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती इंदिरा महतो, डिप्टी कलेक्टर कामिनी ठाकुर, मुलताई एसडीएम राजीव कहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



