मध्यप्रदेश अपडेट

Anuppur Tractor Trolley Accident: अनूपपुर में बड़ा हादसा: मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

Anuppur Tractor Trolley Accident: Major accident in Anuppur: Tractor-trolley going to temple overturned, CM Mohan Yadav announced compensation

Anuppur Tractor Trolley Accident: अनूपपुर में बड़ा हादसा: मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

Anuppur Tractor Trolley Accident: अनूपपुर में बड़ा हादसा: मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलानAnuppur Tractor Trolley Accident: भोपाल/अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। जिले में पुष्पराजगढ़ के बिजौरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इन श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button