Water Supply Review: हैंडपंप और नल-जल योजनाओं का निरीक्षण, एसडीएम बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
Water Supply Review: Inspection of hand pumps and tap water schemes, SDM said – negligence will not be tolerated

Water Supply Review: कलेक्टर के निर्देश पर बैतूल एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने चिचोली में विभिन्न विभागों की बैठक लेकर विकास कार्यों और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह ने जनपद पंचायत चिचोली के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनपद पंचायत, राजस्व, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसडीएम डॉ. सिंह ने विभागवार प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय सीमा में लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि विकास कार्यों में गति बनी रहे।
- यह भी पढ़ें : Campa Cola Dealership Scam: फ्री फ्रिज और सस्ती डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लालच में फंसा युवक, साइबर ठगों ने लगाए लाखों का चूना
बैठक में विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता अभियान और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश देते हुए नियमित फील्ड निरीक्षण पर भी जोर दिया।

इसके बाद डॉ. अभिजीत सिंह ने विकासखंड चिचोली के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने गांवों में हैंडपंप, नल-जल योजनाओं और अन्य जल स्रोतों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पेयजल उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की।
- यह भी पढ़ें : Betul Big Scam: फर्जी मजदूरों के नाम पर निकाली गई सरकारी राशि, बैतूल में बड़ा घोटाला उजागर
निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर पेयजल संबंधी समस्याएं सामने आईं, वहां तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने खराब हैंडपंपों और जलापूर्ति व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या न हो, इसके लिए लगातार निगरानी और समय पर कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



