Betul Cow Explosion Case: बैतूल के शाहपुर क्षेत्र में दर्दनाक घटना, विस्फोटक खाने से 11 गोवंश घायल, 3 की मौत
Betul Cow Explosion Case: Tragic incident in Shahpur area of Betul, 11 cattle injured after eating explosives, 3 dead

Betul Cow Explosion Case: बैतूल जिले के शाहपुर थाना और भौंरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोयलारी पंचायत कछार में एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात विस्फोटक पदार्थ के संपर्क में आने से 11 गोवंश प्रभावित हुए। इनमें से 3 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 गोवंश गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों के मुंह बुरी तरह फट गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। इधर पुलिस ने गोले रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डेम पर पानी पीने गए थे गोवंश
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास बने छोटे डेम पर गोवंश रोजाना पानी पीने जाते हैं। घटना वाले दिन भी वे वहां पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर बेहद दर्दनाक था। कई गोवंश जमीन पर घायल हालत में तड़प रहे थे और कुछ मृत पड़े थे। इस दृश्य को देखकर गांव में दहशत फैल गई।

आटे के गोलों में छिपाया गया था विस्फोटक
ग्रामीण लखन मवासे ने बताया कि डेम किनारे आटे के गोलों में विस्फोटक पदार्थ मिलाकर रखा गया था। गोवंश ने जैसे ही इन गोलों को खाया, उनके मुंह में विस्फोट हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना किसी सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करती है, क्योंकि जिस स्थान पर गोवंश रोज पहुंचते हैं, वहीं यह सामग्री रखी गई थी।
राष्ट्रीय हिंदू सेना ने जताई आपत्ति
घटना की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्य आकाश साहू सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि गोवंश के पानी पीने वाले स्थान पर जानबूझकर विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- यह भी पढ़ें : Betul Collector Meeting: बैतूल में कलेक्टर का सख्त रवैया: लापरवाही पर होगा जुर्माना, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो कार्रवाई तय
पुलिस, प्रशासन और बम स्क्वायड मौके पर
सूचना मिलते ही भौंरा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और पटवारी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से बम स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और कुछ अन्य संदिग्ध बम भी बरामद किए। सभी सैंपल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजे गए हैं।

पशुपालन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
उप संचालक पशुपालन सुरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 2 पशु मृत पाए गए, जबकि 4 पशु गंभीर रूप से घायल मिले। घायलों का मौके पर उपचार किया गया और उनके लगातार इलाज के लिए संबंधित पशु चिकित्सक को निर्देश दिए गए हैं। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
- यह भी पढ़ें : Betul Mandi Bhav 5 May: बैतूल मंडी भाव 5 मई, गेहूं सबसे आगे, सोयाबीन स्थिर, चना में हल्की मजबूती
मौके पर मौजूद रहे कई पदाधिकारी
घटना के दौरान राष्ट्रीय हिंदू सेना के युवा जिला मंत्री रोहित मालवीय, प्रखंड अध्यक्ष सौमेश सोनी, पियूष मालवीय, मुकेश लवेसकर, दीपक मोरसे, मुकेश कुमार मोहे, सरवन काजले, राजेंद्र ठाकुर, निलेश दामडे, संतोष मवासे, संतोष बामने और शुभम बामने सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
खेत में बारूदी गोले रखकर मवेशियों को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
इधर पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी राकेश चौहान उर्फ पारदी द्वारा अपने खेत में जानवरों से परेशान होकर अवैध रूप से बारूद के गोले (हथगोले जैसे विस्फोटक) तैयार कर उन्हें खेत में रखा गया था, जिन पर आटा एवं दाल का लेप लगाया गया था, ताकि मवेशी उन्हें खा लें और विस्फोट हो जाए। घटना के पश्चात आरोपी गांव से फरार हो गया था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भौंरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मौके से 9 जिंदा हथगोले बरामद
चौकी प्रभारी भौंरा नीरज खरे के अनुसार घटनास्थल से पुलिस को 9 जिंदा हथगोले बरामद हुए, जिनकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ते (BDS) को बुलाया गया। टीम द्वारा सभी गोले सुरक्षित तरीके से नष्ट किए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



