Betul Illegal Mining: बैतूल में अवैध खनन पर सख्ती, गिट्टी और बोल्डर ले जा रहे 3 वाहन जब्त
Betul Illegal Mining: Strict action against illegal mining in Betul, 3 vehicles carrying ballast and boulders seized

Betul Illegal Mining: बैतूल जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए गिट्टी और बोल्डर के अवैध परिवहन में लगे तीन वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई।
अभियान के तहत हुई कार्रवाई
2 मई 2026 को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया गया। खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण कर संदिग्ध वाहनों की जांच की।

तीन वाहन पकड़े गए
निरीक्षण के दौरान ग्राम भोगीतेड़ा के पास गिट्टी के ओवरलोड परिवहन में शामिल डम्पर क्रमांक एमपी 09 एचजे 0684 को पकड़ा गया। इसी तरह कोसमी अंडर ब्रिज के पास बोल्डर के अवैध परिवहन में लगे डम्पर क्रमांक आरजे 07 जीसी 7839 को भी जब्त किया गया। इसके अलावा ग्राम झगड़िया के पास गिट्टी ले जा रहे फॉर्माटेक ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 48 जेडबी 9194 को भी कार्रवाई के दौरान कब्जे में लिया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul Fire Incident: बैतूल के बर्राढाना में आग का तांडव, 10 घर जलकर खाक, कलेक्टर पहुंचे मौके पर
पुलिस थानों में खड़े करवाए वाहन
जब्त किए गए दोनों डम्पर को गंज थाना बैतूल और ट्रैक्टर को कोतवाली थाना बैतूल की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज अमले ने पूरी कार्रवाई नियमानुसार की।
- यह भी पढ़ें : MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 23 जिलों के SP बदले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
नियमों के तहत होगी आगे की कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए अपर कलेक्टर बैतूल की अदालत में प्रस्तुत किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



