बैतूल अपडेट

Betul Breaking News: ट्रेचिंग ग्राउंड रेमेडिएशन में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, बैतूल के सीएमओ और उपयंत्री निलंबित

Betul Breaking News: लीगेसी वेस्ट रेमेडिएशन कार्य में नियमों की अनदेखी और भुगतान गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Betul Breaking News: ट्रेचिंग ग्राउंड रेमेडिएशन में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, बैतूल के सीएमओ और उपयंत्री निलंबित
Betul Breaking News: ट्रेचिंग ग्राउंड रेमेडिएशन में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, बैतूल के सीएमओ और उपयंत्री निलंबित

Betul Breaking News: मध्य प्रदेश के बैतूल नगर पालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट डंप साइट सुधार कार्य को लेकर उठे सवालों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में तय नियमों का पालन नहीं होने और इसके बावजूद भुगतान किए जाने की पुष्टि होने पर दो जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

नगर पालिका परिषद बैतूल के किदवई वार्ड गौठाना स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में चल रहे लीगेसी वेस्ट डंप साइट रेमेडिएशन कार्य को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि काम निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर, जिला बैतूल ने जांच दल गठित किया था।

जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया

जांच दल ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा निविदा की शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार को नियमों के विरुद्ध भुगतान कर दिया गया।

Betul Trenching Ground: बैतूल ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सख्ती: कमिश्नर का निरीक्षण, ठेकेदार को 15 दिन में कचरा हटाने का अल्टीमेटम

इन दो अफसरों पर गिराई गई गाज

कलेक्टर बैतूल द्वारा जांच दल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद बैतूल में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया और उपयंत्री जतिन पाल को निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान श्री मटसेनिया का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, संभाग नर्मदापुरम कार्यालय तय किया गया है। इसी तरह उपयंत्री जतिन पाल का मुख्यालय भी वहीं रहेगा। दोनों अधिकारियों को इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विधायक खंडेलवाल ने भी की थी शिकायत

गौरतलब है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में अनियमितता और नियमों के विपरीत भुगतान के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की थी। उन्होंने मामले में लापरवाही की जानकारी देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद आयुक्त संकेत भोंडवे स्वयं बैतूल पहुंचे थे और ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया था। उसी समय से सख्त कदम उठाए जाने के संकेत मिल रहे थे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button