बैतूल अपडेट

Robotrade Online Fraud Case: रोबोट्रेड ऐप से 1 करोड़ 93 लाख की ठगी, एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बैतूल में Robotrade Online Fraud Case का खुलासा, एक साल से फरार मुख्य आरोपी पकड़ाया, आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

Robotrade Online Fraud Case: रोबोट्रेड ऐप से 1 करोड़ 93 लाख की ठगी, एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Robotrade Online Fraud Case: रोबोट्रेड ऐप से 1 करोड़ 93 लाख की ठगी, एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Robotrade Online Fraud Case: ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी ठगी के मामले में बैतूल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही पुलिस जांच और सतत प्रयासों का परिणाम है।

करीब दो करोड़ रुपये की हुई थी ठगी

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 1 करोड़ 93 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एक साल पहले सामने आया था मामला

यह मामला 9 फरवरी 2025 को सामने आया था। फरियादी कुलदीप राठौर, निवासी भग्गूढाना गंज बैतूल ने थाना बैतूल बाजार में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मिलन राठौर, पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू और देवकृष्ण साहू ने ऑनलाइन रोबोट्रेड एप के माध्यम से उनसे 1 करोड़ 93 लाख रुपये की ठगी की है।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 59/25 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 471 भादवि तथा आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई।

मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार

जांच के दौरान मुख्य आरोपी मिलन राठौर घटना के बाद से ही फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 9 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को फिर न्यायालय में पेश कर जिला जेल बैतूल भेज दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक उत्तम मस्तकार, रश्मि ठाकुर, संतोष सिंह नागवे, सहायक उपनिरीक्षक संजय कलम, प्रधान आरक्षक अशोक झरबड़े, अजय बरबड़े, आरक्षक कमल चौरे, कमल पंवार, भूपेन्द्र पटेल तथा चालक प्रधान आरक्षक सुखराम पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि साइबर और ऑनलाइन निवेश से जुड़े मामलों में तुरंत अपराध दर्ज कर प्रभावी जांच की जाए। फरार और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने, तकनीकी साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से जुटाने और आम लोगों को ऑनलाइन निवेश ठगी से सतर्क करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान ऑनलाइन निवेश योजना या ज्यादा मुनाफे के लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button