टेक/ऑटो

BSNL Diwali Offer 2025: दिवाली पर BSNL का धमाका ऑफर: सिर्फ ₹1 में मिलेगा पूरे महीने का 4G प्लान, जानें कैसे

BSNL Diwali Offer 2025: दिवाली के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने नए उपभोक्ताओं के लिए खास योजना शुरू की है, जिसके तहत अब केवल 1 रुपये में एक महीने तक 4जी मोबाइल सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। इस ऑफर की अवधि 15 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक तय की गई है।

दिवाली बोनांजा प्लान में कई सुविधाएं

बीएसएनएल के ‘दिवाली बोनांजा प्लान’ के तहत नए उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं दी जाएंगी। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। खास बात यह है कि सिम कार्ड पूरी तरह नि:शुल्क दिया जाएगा और इस पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

BSNL Diwali Offer 2025: दिवाली पर BSNL का धमाका ऑफर: सिर्फ ₹1 में मिलेगा पूरे महीने का 4G प्लान, जानें कैसे

एक्टिवेशन की प्रक्रिया भी बेहद आसान

इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाना होगा। वहां मान्य केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ग्राहक को मुफ्त सिम कार्ड मिल जाएगा। इसके बाद सिम को फोन में डालते ही एक्टिवेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सिम एक्टिवेट होते ही अगले 30 दिनों तक फ्री कॉलिंग और इंटरनेट सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

BSNL Diwali Offer 2025: दिवाली पर BSNL का धमाका ऑफर: सिर्फ ₹1 में मिलेगा पूरे महीने का 4G प्लान, जानें कैसे

यहां से प्राप्त कर सकते पूरी जानकारी

बीएसएनएल ने इस योजना से जुड़ी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 जारी किया है। इसके अलावा ग्राहक बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

‘मेक इन इंडिया’ 4जी मोबाइल सेवा

बीएसएनएल ने हाल ही में देशभर में अपनी ‘मेक इन इंडिया’ 4जी मोबाइल सेवाओं की शुरुआत की है। कंपनी का कहना है कि यह योजना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। दिवाली बोनांजा प्लान के तहत उपभोक्ताओं को 30 दिनों के लिए पूरी तरह मुफ्त सेवा शुल्क के साथ 4जी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button