बैतूल अपडेट

Betul Ki Khabar: छात्रावास अधीक्षक सस्पेंड, दुर्व्यवहार और भोजन में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन

Betul Ki Khabar: बैतूल। लंबे समय से आदिवासी बालक छात्रावास खोमई में हो रहे दुर्व्यवहार और भोजन में अनियमितताओं के खिलाफ उठी पालकों की आवाज आखिरकार रंग लाई। पालकों और जयस कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक कुमार पांडे ने अधीक्षक धर्मराज मगरदे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। उनके स्थान पर अधीक्षक के रूप में अब एकीकृत माध्यमिक शाला सिरसनगांव के सहायक शिक्षक भजनसिंह अहाके पदस्थ किए गए हैं।

अधीक्षक के खिलाफ यह शिकायतें

खोमई छात्रावास में बच्चों और पालकों की लगातार मिल रही शिकायतों में मारपीट, बच्चों को डराना-धमकाना, भोजन मेनू के अनुसार भोजन न देना और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप सामने आए थे। जयस नेता सोनू पानसे ने बताया कि अधीक्षक मगरदे दिन-प्रतिदिन बच्चों से गलत भाषा में बात करते थे और पालकों से भी दुर्व्यवहार करते थे।

Betul Ki Khabar: छात्रावास अधीक्षक सस्पेंड, दुर्व्यवहार और भोजन में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन

समय पर नहीं मिलता था भोजन

भोजन में नासमझी बरतते हुए बच्चों को समय पर भोजन नहीं दिया जाता था, न ही मेनू के अनुसार सामग्री परोसी जाती थी। इससे बच्चों के मानसिक संतुलन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इन गंभीर आरोपों की जांच के बाद कलेक्टर और जनजातीय आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए अधीक्षक धर्मराज मगरदे को निलंबित कर दिया।

Betul Ki Khabar: छात्रावास अधीक्षक सस्पेंड, दुर्व्यवहार और भोजन में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन

बीईओ ऑफिस भैंसदेही में अटैच

आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, भैंसदेही तय किया गया है। वहीं निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। खोमई छात्रावास में अधीक्षक के रूप में अब भजनसिंह अहाके, सहायक शिक्षक, एकीकृत माध्यमिक शाला सिरसनगांव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने माना अफसरों का आभार

इस कार्रवाई के बाद जयस नेता सोनू पानसे और पालकों ने कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और सहायक आयुक्त विवेक पांडे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत खोमई छात्रावास के बच्चों और पालकों की है, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की। सोनू पानसे ने समस्त क्षेत्रवासियों और पालकों की ओर से भी जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अब बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलेगा।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button