Best Business Idea Hindi: छोटे शहरों में भी तेजी से दौड़ेगा यह बिजनेस, कम पूंजी में तगड़ी कमाई
Best Business Idea Hindi: आज कल सरकारी क्या प्राइवेट नौकरी मिलना भी बड़ा मुश्किल हो गया है। यदि कहीं मिलती भी है तो उसके लिए अपना घर-शहर छोड़ना होता है। बहुत से लोग ऐसा नहीं करना चाहते हैं। दूसरी ओर उन्हें यह भी समझ नहीं आता कि घर बैठे काम-धंधा भी करें तो क्या करें। कुछ बिजनेस वे सोचते भी है तो उसके लिए जितनी पूंजी चाहिए, उतनी उनके पास नहीं होती।
इन्हीं सब कारणों से बहुत से लोग कोई कारोबार भी शुरू नहीं कर पाते। यदि आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आज ऐसे बिजनेस की चर्चा करेंगे जो कि बहुत कम पूंजी में शुरू हो सकता है। यही नहीं इस काम को छोटे-छोटे शहरों में भी आसानी से किया जा सकता है।
साज-सज्जा बिना आयोजन अधूरे
अक्टूबर के महीने में त्योहार और शादी का मौसम शुरू हो जाता है। ऐसे में लोग घरों की साज-सज्जा और शादियों की तैयारी करने लगते हैं। इससे सबसे ज्यादा मांग सजावट और लाइटिंग की होती है। आखिर रोशनी और खूबसूरती के बिना कोई भी आयोजन अधूरा लगता है।

लोगों की रूचि ने बढ़ाई डिमांड
यही कारण है कि डेकोरेशन और लाइटिंग कारोबार इस समय बहुत तेजी से चलता है। इसे कम पूंजी में भी शुरू किया जा सकता है और मेहनत तथा क्रिएटिविटी के दम पर अच्छी कमाई की जा सकती है। लोग चाहते हैं कि उनका आयोजन सबसे अलग और आकर्षक दिखे। इसके लिए वे प्रोफेशनल डेकोरेटर्स को पसंद करते हैं।
शादी ही नहीं, यहां भी है मांग
सजावट का काम अब सिर्फ त्योहारों तक ही सीमित नहीं है। शादी, जन्मदिन, पार्टी, कॉरपोरेट इवेंट और धार्मिक कार्यक्रमों में भी डेकोरेशन की आवश्यकता होती है। नवरात्रि, दिवाली और शादियों के दौरान तो मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में ग्राहक अक्सर अच्छी क्वालिटी और क्रिएटिव काम के लिए ज्यादा पैसा देने को तैयार रहते हैं।
- यह भी पढ़ें : Business Idea in hindi: कम पूंजी में घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस, पता पूछते हुए आएंगे ग्राहक, हर मौसम में रहती मांग
इस तरह बना सकते हैं पहचान
डेकोरेशन एक तरह की कला भी है। इसमें रंगों का चुनाव, डिजाइन और थीम का चुनाव सब कुछ अहम होता है। जैसे-जैसे काम में अनुभव बढ़ता है, आपकी पहचान भी मजबूत होती जाती है। यदि आपका काम लोगों को पसंद आता है तो मुंह-जुबानी प्रचार से नए क्लाइंट खुद मिलने लगते हैं। यह कारोबार मजेदार भी है क्योंकि इसमें हर बार कुछ नया करने का मौका मिलता है।

फैशन का ट्रेंड समझना जरुरी
इस कारोबार में उतरने से पहले यह समझना जरूरी है कि अभी किस तरह की सजावट और डिजाइन लोगों को पसंद आ रही है। मार्केट में नई ट्रेंड्स की जानकारी रखना जरूरी है ताकि उसी हिसाब से सामान और प्रोडक्ट खरीदे जा सकें। सही निवेश से आपको काम मिलने की संभावना बढ़ जाती है और मुनाफा भी ज्यादा होता है।
इतनी पूंजी से शुरूआत है संभव
यह कारोबार छोटे स्तर से भी शुरू किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति कम बजट में शुरुआत करना चाहता है तो लगभग 10 हजार रुपये से भी यह काम शुरू किया जा सकता है। अगर 40 से 50 हजार रुपये का निवेश किया जाए तो ज्यादा अच्छा सेटअप तैयार हो सकता है। इस बजट में लाइटिंग, सजावट का सामान और डिजाइनिंग की जरूरी सामग्री खरीदी जा सकती है, जो लंबे समय तक काम आती है।
- यह भी पढ़ें : Business Idea in hindi: गांव में शुरू करें यह बिजनेस, रोज होगी अंधाधुंध कमाई, लोग पूछेंगे आईडिया
एक लाख तक कमाई संभव
डेकोरेशन बिजनेस में मार्जिन काफी अच्छा होता है। आमतौर पर इसमें 40 से 45 प्रतिशत तक का लाभ मिल जाता है। एक आयोजन के लिए सजावट का काम दो से तीन घंटे में पूरा हो जाता है, लेकिन एक बुकिंग से 5 से 10 हजार रुपये तक आसानी से मिल सकते हैं। यदि महीने में 15 से 20 आयोजन मिलते हैं तो एक लाख रुपये तक कमाई संभव हो जाती है।
पूरे साल भर चल सकता है धंधा
सजावट का काम केवल सीजन पर निर्भर नहीं करता। साल भर छोटे-बड़े आयोजन होते रहते हैं। जन्मदिन की पार्टियां, कॉर्पोरेट कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान और सामाजिक समारोहों में डेकोरेशन की जरूरत हमेशा बनी रहती है। एक बार सही तरीके से सेटअप तैयार कर लिया जाए तो बार-बार बड़े निवेश की जरूरत नहीं पड़ती।
डिस्क्लेमर: इस समाचार में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य से साझा की गई है। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय, निवेश या बिज़नेस सलाह नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी व्यवसाय की शुरुआत करने से पहले अपनी परिस्थिति, स्थानीय नियम-कानून और विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



