यूटिलिटी अपडेट

Work From Home for Women: महिलाएं घर बैठे शुरू कर सकती हैं यह 3 काम, हर महीने होगी 30 हजार तक कमाई

Work From Home for Women: आज कल महिलाएं भी कुछ पैसे कमा कर आत्मनिर्भर बनना और घर का सहारा बनना चाहती हैं। यह बात अलग है कि घर और बच्चों की जिम्मेदारियां उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं देती। ऐसे में वे चाह कर भी अपनी यह चाह पूरी नहीं कर पाती है।

हालांकि अब वक्त बदला है और ऐसे में महिलाओं के लिए अवसर भी बढ़े हैं। अब महिलाएं चाहे तो घर की चहारदीवारी से बाहर निकले बगैर ही अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकती है। आज हम ऐसे ही कुछ कार्यों (Work From Home for Women) की चर्चा करेंगे, जिन्हें महिलाएं घर बैठे ही कर सकती हैं।

टिफिन सर्विस: शौक के साथ कारोबार

ऐसी शायद ही कोई महिला होगी, जिसे खाना बनाना न आता हो। अब शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्र और नौकरी करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। वे बाहर का खाना खाने से परेशान रहते हैं। वहीं कुछ के पास इतना वक्त नहीं होता कि वे दोनों वक्त खाना बना पाए। ऐसे लोगों को घर जैसा स्वादिष्ट और साफ-सुथरा खाना मिल जाए तो उनके लिए सोने पर सुहागा साबित हो जाता है।

बगैर ज्यादा निवेश के शुरूआत

ऐसे लोगों को टॉरगेट करके यह कार्य (Work From Home for Women) बगैर ज्यादा निवेश के शुरू किया जा सकता है। महिलाएं घर से टिफिन तैयार करके उन्हें भेज सकती हैं। शुरुआत में केवल 8 से 10 ग्राहक भी मिल जाते हैं तो महीने में 15 से 20 हजार रुपए तक की आमदनी हो सकती है। ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर यह कमाई 30 हजार या उससे ज्यादा भी पहुंच सकती है।

Work From Home for Women: महिलाएं घर बैठे शुरू कर सकती हैं यह 3 काम, हर महीने होगी 30 हजार तक कमाई

ऑनलाइन ट्यूशन: लगातार बढ़ती मांग

आजकल पढ़ाई का तरीका बदल चुका है। बच्चे अब मोबाइल और लैपटॉप के जरिए पढ़ना पसंद करते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए ऑनलाइन ट्यूशन एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। अगर किसी महिला की किसी विषय पर अच्छी पकड़ है या पढ़ाने का शौक है, तो वह घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा (Work From Home for Women) सकती है।

अनुभव से बढ़ेगी आमदनी

शुरुआत में यह कमाई 8 से 10 हजार रुपए महीने तक हो सकती है। अनुभव बढ़ने पर यह आय 20 हजार रुपए या उससे भी ज्यादा तक पहुंच सकती है। इस काम की खासियत यह है कि महिलाएं अपने हिसाब से समय निकालकर पढ़ा सकती हैं।

Work From Home for Women: महिलाएं घर बैठे शुरू कर सकती हैं यह 3 काम, हर महीने होगी 30 हजार तक कमाई

हस्तशिल्प और क्राफ्ट का व्यापार

कई महिलाएं हस्तकला और क्राफ्ट में माहिर होती हैं। वे हाथ से बनी वस्तुएं, सजावट का सामान, शोपीस या उपहार तैयार कर सकती हैं। आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट या मीशो ने इस हुनर को बाजार से जोड़ने का मौका दे दिया है।

छोटी शुरूआत से बड़ा मुकाम

महिलाएं घर पर बनी वस्तुएं ऑनलाइन बेच सकती हैं। शुरुआत में छोटे ऑर्डर मिलते हैं, लेकिन धीरे-धीरे काम बढ़ने पर महीने की कमाई 15 से 20 हजार रुपए तक पहुंच सकती है। यदि परिवार का सहयोग मिल जाए तो यह व्यवसाय (Work From Home for Women) और भी तेजी से आगे बढ़ सकता है।

किस काम के लिए कितना समय

हर काम को करने के लिए समय देना जरूरी है। टिफिन सर्विस में रोजाना 5 से 6 घंटे का समय देना पड़ता है। ऑनलाइन ट्यूशन के लिए 2 से 4 घंटे पर्याप्त हैं, जबकि क्राफ्ट का काम 3 से 5 घंटे प्रतिदिन में किया जा सकता है। इस तरह महिलाएं अपने पारिवारिक कामों को देखते हुए इनमें से कोई भी काम आसानी से चुन सकती हैं।

रूचि के अनुसार चुने अपना लक्ष्य

हर महिला की रुचि और परिस्थिति अलग होती है। कुछ महिलाओं को खाना बनाने में आनंद आता है तो कुछ को पढ़ाने में। वहीं कई महिलाएं हस्तकला में रुचि रखती हैं। इसलिए काम का चुनाव अपनी रुचि और समय को ध्यान में रखकर करना चाहिए। सही विकल्प चुनने से काम लंबे समय तक टिकाऊ और सफल हो सकता है।

अपने परिवार का भी लें सहयोग

घर से काम करने वाली महिला के लिए परिवार का सहयोग अहम है। अगर परिवार मदद करता है तो महिला न केवल बेहतर तरीके से अपना काम कर सकती है, बल्कि मानसिक तौर पर भी उसे मजबूती मिलती है। जब परिवार समर्थन करता है तो काम का बोझ भी हल्का लगता है और महिला आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले अपनी स्थिति और संसाधनों को ध्यान में रखकर निर्णय लें।


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button