महिला जगत/बाल जगत

Ladli Behna Yojana: हो गया कन्फर्म, इस दिन खाते में आएगी लाड़ली बहना योजना की सितंबर की किस्त

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना केवल मध्यप्रदेश की ही नहीं बल्कि देश की सबसे लोकप्रिय योजना है। इस योजना के तहत फिलहाल हर महीने 1250 रुपये की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है। यही कारण है कि हर महीने लाड़ली बहनों को इस बात का इंतजार रहता है कि इस महीने योजना की राशि उनके खातों में कब आएगी।

अभी एक ओर लाड़ली बहनों को जहां अगले महीने से राशि बढ़कर मिलने का बेसब्री से इंतजार है वहीं इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि सितंबर महीने में मिलने वाली 28वीं किस्त कब जारी होगी। आखिरकार, यह भी कन्फर्म हो ही गया है कि सितंबर महीने की राशि किस दिन लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

इस दिन आएगी सितंबर Ladli Behna Yojana की किस्त

दरअसल, सितंबर महीने में मिलने वाली लाड़ली बहना योजना की किस्त आगामी 13 सितंबर को ट्रांसफर की जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव पेटलावद में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि सिंगल क्लिक के जरिए बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है।

Ladli Behna Yojana 2025: लाड़ली बहना योजना में सितंबर में आएंगे 1250 या 1500 रुपए? जानें ताजा अपडेट

Ladli Behna Yojana में अगले महीने से मिलेंगे 1500 रुपये

गौरतलब है कि इस योजना के तहत अभी तक 27 किस्त जारी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि भाई दूज के बाद से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं साल 2028 तक लाड़ली बहनों की यह राशि 3000 रुपये कर दी जाएगी।

एक हजार रूपये से हुई थी Ladli Behna Yojana की शुरुआत

इस योजना की शुरुआत में लाभार्थियों को 1000 रूपये ही प्रतिमाह मिलते थे। अब यह राशि ?1250 हो गई है और दिवाली के बाद इसे 1500 तक ले जाने की तैयारी है। इसके साथ ही, सरकार की योजना है कि 2028 तक इसे महीने का 3000 किया जाए। यही कारण है कि इस योजना को लेकर लाड़ली बहनों में खासा उत्साह रहता है।

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में मिलेंगे 1500 रुपये, नए रजिस्ट्रेशन भी शुरू होंगे

जल्द किये जायेंगे Ladli Behna Yojana के नए पजीयन

इस योजना में सरकार द्वारा नई पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी भी है, ताकि अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकें। अभी भी बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो कि पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। मुख्यमंत्री दिवाली के बाद उनका नाम जोड़ने के संकेत भी दे चुके हैं।

Ladli Behna Yojana से हर महीने खाते में पहुंच रही तय राशि

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह तयशुदा राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है। शुरुआत में यह 1000 रुपये थी। अब 1250 रुपये हो चुकी है और आगे बढ़कर 1500 रुपये तथा भविष्य में 3000 रुपये तक की जाने की तैयारी है।

Ladli Behna Yojana के कारण खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं

हर माह मिलने वाली राशि महिलाओं को छोटे-मोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहने देती। इससे उनमें आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ती है।

Ladli Behna Yojana के कारण परिवार में भी कर रही हैं योगदान

इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं घर-गृहस्थी के खर्च में भी योगदान दे पाती हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

Ladli Behna Yojana से त्योहार और विशेष अवसरों पर राहत

सरकार कई बार इस राशि को त्योहारों से जोड़कर समय से पहले भेजती है या अतिरिक्त शगुन राशि देती है। इससे महिलाएं त्योहारों पर खर्च कर पाती हैं और आर्थिक बोझ कम होता है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button