Betul Proof Range News: बैतूल में प्रूफ रेंज की खबर से मचा हड़कंप: ग्रामीणों में विस्थापन का डर
Betul Proof Range News: बैतूल। क्या बैतूल जिले में वाकई प्रूफ रेंज बनने वाली है? इस बारे में भले ही अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन प्रूफ रेंज बनाए जाने की खबरों से शाहपुर, चिचोली और आसपास के ग्रामीण अंचलों में भय और चिंता का वातावरण बन गया है। इस खबर ने हजारों ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।
बताया जाता है कि विभिन्न माध्यमों से आई ऐसी खबरों में टेमरा मॉल, टेमरा रैयत, रामपुर मॉल, ढप्पा, खादरा, मलाजपुर, चिचोली, चिखली, सेहरा, झड़कुंड जैसे गांवों के नाम सामने आने के बाद वहां के निवासियों में गहरी बेचैनी फैल गई है। लोगों को यह आशंका सताने लगी है कि इन गांवों का विस्थापन किया जाएगा।
लोगों ने छोड़ दिया खाना-पीना (Betul Proof Range News)
विस्थापन की इस आशंका ने ग्रामीणों को इतना व्यथित कर दिया है कि कई लोगों ने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। डर और असमंजस के इसी माहौल के बीच आज ग्रामीणों ने एकजुट होकर जनप्रतिनिधियों के साथ शाहपुर एसडीएम से मुलाकात की और इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग रखी।
एसडीएम शाहपुर से ली जानकारी (Betul Proof Range News)
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमलेश यादव ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से स्पष्ट पूछा कि क्या वास्तव में इतने गांवों को विस्थापित किया जाना है या फिर यह सिर्फ अफवाह है, जिसके माध्यम से लोगों में भय फैलाया जा रहा है।
- Read Also: Actress Pakhi Hegde: क्या बीजेपी में शामिल होंगी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े? इन कारणों से तेज हुईं चर्चाएं
नहीं आई कोई अधिकारिक जानकारी (Betul Proof Range News)
शाहपुर एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अभी तक उनके पास प्रूफ रेंज या किसी भी गांव के विस्थापन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। यदि भविष्य में इस विषय पर कोई सूचना आती है, तो वह ग्रामीणों को जरूर अवगत कराएंगे।
प्रतिनिधि मंडल में यह थे शामिल (Betul Proof Range News)
इस प्रतिनिधिमंडल में पिंटू वरकड़े जनपद सदस्य शीतलझीरी, धनराजसिंह इवने सरपंच शीतलझीरी, नरेंद्र कुमार मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाहपुर, कमल यादव ढप्पा, देवचंद्र यादव टेमरा, अविनाश भलावी टेमरा सहित क्षेत्र के लगभग 59 से 60 ग्रामीण शामिल थे।
- Read Also: Sanchi Bhat Yojana MP: बेटियों के विवाह पर मिलेंगे 11 हजार रुपये, जानिए कौन उठा सकेगा लाभ
ग्रामीणों ने यह मांग भी उठाई (Betul Proof Range News)
ग्रामीणों की मांग है कि यदि वाकई इस तरह की कोई योजना है तो उन्हें पहले से इसकी पूरी जानकारी दी जाए और जनसुनवाई कराई जाए। इससे अफवाह फैलाने वालों को भी मौका नहीं मिलेगा और ग्रामीणों के समक्ष सारी स्थिति भी स्पष्ट हो सकेगी। (Betul Proof Range News)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



