बैतूल अपडेट

Betul Today News: भोपाल के इलेक्ट्रीशियन का बैतूल में मिला शव, यह जताई जा रही आशंका

Betul Today News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला मुख्यालय पर करबला घाट के पास बुधवार शाम को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। मृतक की पहचान भोपाल निवासी के रूप में की गई है जो कि बैतूल में अकेले रहते थे और इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आ पाई है, लेकिन सड़क हादसे में मौत की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करबला घाट के पास कल शाम एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान भोपाल निवासी शेख हफीज के रूप में हुई। बताया जाता है कि शेख हफीज बैतूल के ईदगाह नगर में अकेले रहते थे और इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे।

जिला अस्पताल में किया मृत घोषित (Betul Today News)

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। इससे मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पर दुर्घटना जैसी चोट के निशान मिले हैं। हालांकि मौत का वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बारह सालों से रह रहे थे बैतूल में (Betul Today News)

मृतक के परिचितों कहा कहना है कि शेख हफीज पिछले 10-12 सालों से बैतूल में रह रहे थे। लॉकडाउन के बाद से उनके परिवार का कोई सदस्य बैतूल नहीं आया। उनके पांच बेटे हैं। बताया जाता है कि दोपहर तक उनसे पुलिस का संपर्क नहीं हो पाया था।

यह जताई जा रही है आशंका (Betul Today News)

पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। (Betul Today News)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button