Aaj ke betul mandi bhav: बैतूल मंडी में गेहूं-मक्का के भाव बढ़े, 3 दिन रहेगा अवकाश
Aaj ke betul mandi bhav: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज कुल 4220 बोरे की आवक हुई है। आज मक्का-गेहूं सहित कुछ कृषि उपजों के भाव जहां बढ़े हैं वहीं कुछ के भावों में खासी गिरावट आई है। इसके अलावा किसानों के लिए एक जरुरी सूचना भी है कि अब मंडी में अगले 3 दिनों तक छुट्टी रहेगी।
आज बैतूल मंडी में सबसे ज्यादा आवक पीले सोयाबीन की हुई है। इसकी 1952 बोरे आवक हुई। इसके अलावा चना की 80, मक्का की 236, गेहूं की 1747, सरसो की 34, मूंग की 30, मसूर की 2, तुअर की 8, गुल्ली की 8 और उड़द की 10 बोरे की आवक हुई।

गेहूं और मक्का के भाव में इजाफा (Aaj ke betul mandi bhav)
आज बैतूल मंडी में गेहूं और मक्का के भाव में खासा इजाफा हुआ है। गेहूं के अधिकतम भाव आज 2800 रुपये तक पहुंचे। वहीं कल यह 2725 रुपये तक ही जा सके थे। इसी तरह मक्का के भाव आज 2200 रुपये तक पहुंचे। इसके विपरीत कल यह 2190 रुपये तक ही जा पाए थे। इनके अलावा लगभग सभी कृषि उपजों के भाव में आज गिरावट आई है।

- यह भी पढ़िएं: Anootha Rakshabandhan: यहां जंगल में जाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाती हैं बहनें, खास है इसकी वजह
तीन दिन रहेगी मंडी में छुट्टी (Aaj ke betul mandi bhav)
मंडी प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अगले 3 दिनों तक कृषि उपज मंडी बैतूल में नीलाम का कार्य बंद रहेगा। कल शनिवार को जहां रक्षाबंधन का अवकाश है वहीं इसके बाद रविवार का अवकाश है। इसके अलावा 11 अगस्त सोमवार को भी मंडी में अवकाश रहेगा।
- यह भी पढ़िएं: Betul Samachar: केरला एक्सप्रेस से कटी युवती, बैग से मिला परासिया का पता, मुलताई में दर्दनाक हादसा
कृषि उपज मंडी बैतूल में 8 अगस्त 2025 को आवक और भाव (Aaj ke betul mandi bhav)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


