Hemant Khandelwal Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया गुरुओं का सम्मान, सादगी से जीता दिल
Hemant Khandelwal Guru Purnima: कुछ लोग बड़ा पद मिलते ही रातों रात बदल जाते हैं और उनके कदम जमीन पर पड़ते ही नहीं हैं। इसके विपरीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक बार फिर साबित किया कि बड़ा पद मिलने के बावजूद उनका जमीन से आज भी उतना ही जुड़ाव है, जितना पहले था।
पहले की तरह आम लोगों से आत्मीयता, सादगी और सरलता से मिलना-जुलना तो उनका प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी जारी है, लेकिन गुरु पूर्णिमा के मौके पर उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़े रहने का एक बड़ा प्रमाण भी दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज अपने गृह नगर बैतूल में अपने स्कूली समय में शिक्षक रहे गुरुओं के घर पहुंचे और उनका सम्मान किया।

इन शिक्षकों का किया गया सम्मान (Hemant Khandelwal Guru Purnima)
सम्मान की इस कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल स्कूल समय में उनके शिक्षक रहे केके चौबे, पटेल सर, कोरी सर, जयसिंगपुरे सर और ज्योतिषाचार्य पं. कांत दीक्षित के निवास पहुंचे और उनका शाल-श्रीफल से सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी कुशलक्षेम जानने के साथ ही श्री खंडेलवाल उनके परिजनों से भी बड़ी आत्मीयता से मिले। इसके पश्चात वे खंजनपुर स्थित दादाजी की कुटी पहुंचे।

सभी मंडलों में हुआ सम्मान समारोह (Hemant Khandelwal Guru Purnima)
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी संगठनात्मक 30 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्र के गुरुजनों, सभी पंथ के साधु संतों, पुजारी एवं आचार्यों को वस्त्र, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया।
इन स्थानों पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष (Hemant Khandelwal Guru Purnima)
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने नगर के ब्रम्हकुमारी आश्रम, सतपाल आश्रम, फट्टीवाले बाबा आश्रम व संस्थाओ में पहुंचकर गुरूओं का वंदन एवं बैतूलबाजार में आयोजित गुरूओं के सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान किया। सम्मान समारोह में श्री पंवार ने कहा कि गुरू जीवन के अंधकार को हर कर प्रकाशमय मार्ग प्रशस्त करते हैं। राम कृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में सनातन की परंपरा का परचम लहराया गुरूपूजन हमारे सनातन की पावन परंपरा है।
गुरु पूजन कर किया गया सम्मान (Hemant Khandelwal Guru Purnima)
विभिन्न मंडलों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने मंडलों पर गुरूपूजन का कार्यक्रम आयोजित कर गुरूओं, पुजारियों, कला शिक्षकों, खेल शिक्षकों, रिटायर्ड शिक्षकों, भुमकाओं का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, विकास मिश्रा, डॉ. अरूण जयसिंहपुरे सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। (Hemant Khandelwal Guru Purnima)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



