बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Tehsildar Narendra Singh Thakur : सीहोर से 330 किलोमीटर दूर मिला बाढ़ में बहे तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर का शव, बैतूल में भी 7 दिन बाद युवक की लाश बरामद

फाइल फोटो

Tehsildar’s body recovered : मध्यप्रदेश के सीहोर में 15 अगस्त की रात को सिवान नदी में कार सहित बहे तहसीलदार (Tehsildar washed away with car) नरेंद्र सिंह ठाकुर का शव आखिरकार सीहोर से 330 किलोमीटर दूर श्योपुर जिले की पार्वती नदी में मिल गया है। उनके परिवार ने उनकी पहचान कर ली है। इस घटना के बाद से पिछले 10 दिनों से 5 नाव और 50 से अधिक कर्मचारी और एसडीआरएफ का 30 सदस्यीय दल उनकी तलाश में लगा था।

उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर एवं पटवारी महेंद्र रजक 15 अगस्त की शाम को सीहोर की नदी में कार सहित बह गए थे। इसके बाद 17 अगस्त को सीहोर के समीप पटवारी महेंद्र रजक के शव की तलाश कर ली गई थी। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा तहसीलदार की लगातार तलाश की जा रही थी।

खेतों तक में हो रही थी तलाश

घटना के बाद से ही उनकी तलाशी के लिए पांच नाव और पचास से अधिक कर्मचारी व अधिकारी खेतों व नदियों में तलाशी अभियान मे लगाए गए थे। उसके बाद एसडीआरएफ के 30 सदस्यीय दल को भी लगाया गया था, जो अलग-अलग दल बनाकर सीहोर से शाजापुर तक सिवान नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहा था।

ऐसे हुआ था यह दर्दनाक हादसा

15 अगस्त की रात इंदौर भोपाल स्टेट हाईवे (Indore Bhopal State Highway) से तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर और पटवारी खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच उन्होंने सिवान नदी पर बने करबला पुल को पार करने का प्रयास किया। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार नदी में बह गई। पटवारी महेंद्र रजक और कार तो बरामद हो गई, लेकिन हादसे के बाद से तहसीलदार का कोई पता नहीं चल रहा था। आखिरकार अब उनका शव भी मिल गया है।

बैतूल में भी मिला युवक का शव

इधर बैतूल में भी 17 अगस्त की शाम को ताप्ती नदी स्थित पुराने पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव 7 दिनों बाद मिल गया है। विगत 17 अगस्त की शाम को ताप्ती नदी के पुराने पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी थी। उसकी लगातार तलाश चल रही थी। ताप्ती नदी में पानी अधिक था, इसलिए शव भीमपुर ब्लॉक के गोरकीढाना तक पहुंच गया था। पुलिस ने इसकी पहचान राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी खेड़ी सावलीगढ़ के रूप में की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button