‘कुत्ते का मुंह कुत्ता ही चाटता है…’ यह किसके लिए बोल गए विधायक जी, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि मिथुन विश्वास की पिटाई का वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हुआ था। उनके बाद अब खुद घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘कुत्ते का मुंह कुत्ता ही चाटता है…!’ उनके इस विडियो में उनके द्वारा कही गई बातों को सुनकर लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं कि यह शब्द उन्होंने किसके लिए कहे हैं।
दरअसल पिछले दिनों विधायक प्रतिनिधि मिथुन विश्वास के साथ लखीपुर गांव में मारपीट हुई थी। अपने प्रतिनिधि को न्याय दिलवाने के लिए गुरुवार से विधायक श्री भलावी ने घोड़ाडोंगरी में आमरण अनशन शुरू किया था। इस दौरान अनशन के उद्देश्य और मारपीट की घटना की पृष्ठभूमि को लेकर वे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
• यहां क्लिक कर पढ़ें मारपीट की घटना की खबर… viral video : कांग्रेस नेता और विधायक प्रतिनिधि के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इसी बीच घटिया काम होने और जांच भी उन्हीं अधिकारियों को दिए जाने की बात कहते हुए वे कह बैठे कि ‘कुत्ते का मुंह कुत्ता ही चाटता है…।’ अब उनके द्वारा कही गई इस बात को लेकर लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। आप भी नीचे दिए वीडियो में देखें-सुनें और अंदाजा लगाएं कि उन्होंने किनके लिए यह बात कही….👇



