बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

hatya ka khulasa : जिस दुकान पर करती थी काम, उसी के मालिक ने उतारा था युवती को मौत के घाट, यह थी हत्या की वजह

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
बैतूल जिले के आमला शहर की युवती मुस्कान काचेवार (19) की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। उसकी हत्या शहर के ही ज्वैलरी व्यवसायी ने की थी। मुस्कान उसकी दुकान पर काम करती थी। इस दौरान उनके प्रेम संबंध बन गए थे। बाद में मुस्कान की लगातार बढ़ने वाली डिमांड और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दुकान मालिक ने उसे मौत के घाट ही उतार डाला। दुकान के नाबालिग नौकर के साथ मिलकर उसने हत्या की।

नागपुर ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच और काटोल पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने गणेश कॉलोनी आमला निवासी पुनित पिता सुनील सोनी (28) और उसके नाबालिग नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के काटोल में चारगांव रोड पर ईंट भट्टी के पास 7 दिन पहले अज्ञात युवती की लाश मिली थी। युवती की लाश देखकर प्राथमिक रूप से ही मामला हत्या का नजर आ रहा था। युवती की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर विभिन्न थानों में फोटो भेजी गई। हालांकि कहीं भी इस हुलिये की लड़की के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

ऐसे में अंदाजा लगाया गया कि युवती शायद पड़ोसी राज्यों में से किसी शहर की निवासी हो। इस पर नागपुर क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों की पुलिस से संपर्क किया और फोटो भेजी। इस बीच काटोल पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली कि बैतूल जिले के तहत आमला में रहने वाली मुस्कान से मिलती जुलती है। जिसके हाथ पर स्टार वाला टैटू है। पिछले कुछ दिनों से वह गुमशुदा है। जानकारी मिलते ही काटोल पुलिस तुरंत आमला पहुंची। इसके बाद पता चला कि मृत युवती मुस्कान ही है।

यह भी पढ़ें… Yuvati ki hatya : आमला की युवती की हत्या, काटोल में मिला शव, चार दिनों से थी लापता, एक संदिग्ध से पूछताछ

कृष्णा ज्वेलर्स में करती थी काम

पूछताछ में पता चला कि मुस्कान आमला में कृष्णा ज्वेलर्स में काम करती थी। मुस्कान के माता-पिता ने बताया कि वह अक्सर दुकान का काम बताकर शहर से बाहर जाती थी। इस दौरान दुकान के मालिक पुनित से उसके प्रेम संबंध भी बन गए। पुलिस ने शक के तौर पर पुनित और उसके नाबालिग नौकर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। दोनों ने मुस्कान की हत्या की बात कबूल की।

यह भी पढ़ें… Murder: आठनेर के चकोरा गांव में युवक की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

लगातार बढ़ रही थी उसकी मांग

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया है कि मुस्कान आये दिन पुनित को ब्लैकमेल करती थी और पैसों की मांग करती थी। धीरे-धीरे उसकी डिमांड बढ़ने लगी थी। एक दिन उसने पुनित से महंगा आईफोन मांग लिया। मोबाइल न देने पर बदनाम करने की धमकी दे दी। इससे परेशान होकर पुनित ने अपने नाबालिग नौकर के साथ मिलकर उसे रास्ते से ही हटाने का प्लान बना लिया।

यह भी पढ़ें… Murder : पुरानी रंजिश पर कुएं में फेंक कर की थी हत्या, तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मोबाइल दिलाने के बहाने ले गए

पुनित ने 3 जुलाई को मुस्कान को आईफोन खरीदने के लिए कार से नागपुर चलने को कहा। इस दौरान उसका नाबालिग नौकर भी साथ में था। काटोल रोड पर आते ही दोनों मिलकर मुस्कान का सिर पटककर हत्या कर दी। लाश को सड़क किनारे फेंककर वापस आमला चले गये। हालांकि टैटू के जरिये हुई मुस्कान की पहचान ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें… Murder & Rape : चरित्र संदेह पर पत्नी का गला रेत कर हत्या : इधर चाचा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button