बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

एक और हत्या : अब चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले में एक और हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में हत्या का आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। जमीनी विवाद को लेकर आरोपी ने गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना चिचोली थाना क्षेत्र के बोंदरी गांव की है।

यह भी पढ़ें… bijli girne se maut : भूमकाढाना में आकाशीय बिजली गिरने से दो बैलों की मौत, बाल-बाल बचा किसान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदरी मे दामजी पिता फूलचंद वरकडे (50) की गर्दन पर कुल्हाडी मार कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव पिंटू धुर्वे के खेत में पड़ा मिला। कोटवार ने इसकी जानकारी चिचोली पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें… bhai ki hatya : सिर पर कुल्हाड़ी मार कर सगे भाई की नृशंस हत्या, साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरूल बाजार का मामला

इस पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक बोंदरी निवासी दामजी पिता फूलचंद वरकड़े की उसके ही चचेरे भाई आरोपी प्रह्लाद पिता करण वरकडे ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें… Betul News : खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी व्यक्ति की गुजरात में मौत, शरीर पर हैं चोट के निशान, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

हत्या जमीनी विवाद को लेकर होने की बात कही जा रही है। मृतक और आरोपी के बीच 40 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बंटवारे के बाद दोनों को 20-20 एकड़ जमीन मिली थी। मृतक तीन भाई और आरोपी अकेला था। यही कारण है कि उनके बीच विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें… Suspicion of Murder : बुजुर्ग की खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका; तोरण विसर्जन के लिए गई मासूम डैम में डूबी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button