बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

death by train : मेहमान आया था युवक, घूमने निकला घर से और ट्रेन से टकरा कर दर्दनाक मौत

बैतूल। बैतूल के रामनगर में मेहमान आए युवक की ट्रेन से टकरा कर दर्दनाक मौत हो गई। युवक रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार कर रहा। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के मोहन नगर में रहने वाला रवि धुर्वे रामनगर में मेहमानी करने आया था। कल रात लगभग 10.30 बजे वह घूमने के लिए घर से निकला था। इस दौरान बैतूल स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

suicide : ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, आमला की घटना, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना ट्रेन गार्ड ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने रात में ही शव जिला अस्पताल पहुंचा दिया था। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

दर्दनाक: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button