बैतूल अपडेट

Betul Accident News: मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

Betul Accident News: मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 गंभीर घायल
Betul Accident News: मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

Betul Accident News : (बैतूल)। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इससे पहले भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर डंपर के द्वारा कुचले जाने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। (Betul Accident News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सातनेर-भैंसदेही रोड़ पर मोक्षधाम के पास बुधवार दोपहर में 2 मोटर साइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 महिला और 1 व्यक्ति गंभीर घायल हो गए हैं। (Betul Accident News)

आठनेर पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सचिन पिता रमेश ठाकरे (22) निवासी मालेगांव और हरीदास पिता जीरा उइके (19) निवासी वडाली के रूप में की गई है।

वहीं घायलों में सचिन की मां सुमन ठाकरे, बहन कीर्ति ठाकरे तथा हरीदास के साथ जा रहा युवक भीमचंद पिता साधुराम उइके (30) निवासी धावड़ी शामिल हैं। घायलों को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम को बैतूल-मुलताई के बीच माहरूख बस स्टॉप पर एक डंपर ने ट्राई बायसिकल से जा रहे बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी को कुचल दिया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। (Betul Accident News)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button