बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

cattle smuggling : ट्रक में बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे थे 45 गोवंश, पुलिस को देखते ही भगाया ट्रक, पीछा करके पकड़ा, मवेशियों को पहुंचाया गोशाला

• नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर और मुंह व पांव बांध कर 45 गोवंश भरे थे। गोवंश की तस्करी कर रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रक जब्त कर गोवंश को गोशाला भिजवा दिया है।

पुलिस ने बताया कि थाना शाहपुर में मुखबिर सूचना मिली थी कि इटारसी तरफ से ट्रक क्रमांक MH-40/CD-8652 में गोवंश भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने ले जा रहे हैं। इस पर प्रधान आरक्षक इश्तियाक अली, आरक्षक प्रवेश व दिनेश रवाना हुए। मेन रोड पर चेक किया तो उक्त नंबर का ट्रक इटारसी तरफ से आता दिखा। जिसे रोकने का प्रयास करने पर नहीं रुका। फिर पुलिस के द्वारा मशक्कत कर उक्त ट्रक को निशाना डैम के आगे रोका गया।

ट्रक रोकने पर आरोपी ट्रक रोक कर खेत में भागने लगे। जिन्हें दौड़कर पीछा कर पकड़ा गया। ट्रक को चेक करने पर उसमें 45 नग गोवंश बड़ी ही बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर पैर, मुंह बांधकर भरे हुए थे। आरोपियों से नाम पता पूछने पर ट्रक चालक ने अपना नाम शाहरुख खान निवासी चंदन नगर इंदौर व अन्य ने अपना नाम आबिद खान निवासी इंदौर व अब्दुल समद निवासी सारंगपुर राजगढ़ बताया। जिन्हें गिरफ्तार किया गया एवं ट्रक को जप्त किया। ट्रक में भरे गोवंश को गौशाला सुरक्षित पहुंचाया गया। थाना शाहपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। देखें वीडियो… 👇

यह भी पढ़ें… cattle smuggling : पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर, ठूंस-ठूंस कर भरे थे 30 मवेशी, तीन आरोपी गिरफ्तार, धौलपुर से ले जा रहे थे नागपुर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button