बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मुर्गे ने कराया बवाल : पहले देवर ने भाभी को पीटा, फिर बड़े भाई ने की छोटे भाई की धुनाई, घायल देवर-भाभी पहुंचे अस्पताल 

बैतूल। जिला मुख्यालय के पास स्थित ग्राम बुंडाला में बीती रात एक मुर्गे के कारण बवाल हो गया। मुर्गा चोरी होने पर पहले देवर ने अपनी ही भाभी के साथ मारपीट कर दी। इधर महिला के पति ने जब यह देखा कि छोटा भाई उसकी पत्नी से मारपीट कर रहा है तो वह भी तैश में आ गया। उसने फिर अपने छोटे भाई की धुनाई कर दी। इस घटना में देवर और भाभी दोनों ही घायल हो गए। डायल 100 ने दोनों को जिला अस्पताल लाया है। यहां उनका मेडिकल कराया गया। साथ ही इलाज भी चल रहा है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात की है। बताते हैं कि बुंडाला निवासी विश्राम सरेयाम का मुर्गा चोरी चला गया था। रात करीब 10 बजे वह घर लौटा तब उसे घटना की जानकारी मिली। इस बात को लेकर उसने अपनी भाभी श्यामवती सरेयाम के साथ मारपीट कर दी। श्यामवती के पति भीम ने जब यह देखा तो उसका भी खून खौल उठा। लिहाजा, उसने भी अपने भाई की अच्छे से धुनाई कर दी। मारपीट की इस घटना में देवर और भाभी दोनों ही घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें… हादसे में एक और मौत : बैतूल-इंदौर हाइवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, महिला की दर्दनाक मौत, दो बच्चों समेत चालक घायल

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह डायल 100 को दी गई। इस पर डायल 100 बुंडाला पहुंची। वहां से दोनों घायलों को बैतूल बाजार थाना ले जाया गया। थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद दोनों को डायल 100 से मेडिकल के लिए जिला अस्पताल बैतूल भेजा गया। यहां दोनों का मेडिकल करने के साथ ही इलाज भी किया जा रहा है। बैतूल बाजार पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…  बैतूल में बवाल : जब प्रदर्शनकारी हुए उग्र, पुलिस पर किया पथराव, काबू पाने पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, किया लाठी चार्ज

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button