बैतूल में बवाल : जब प्रदर्शनकारी हुए उग्र, पुलिस पर किया पथराव, काबू पाने पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, किया लाठी चार्ज
Ruckus in Betul: When protesters became furious, stone pelted on police, police fired tear gas shells, lathi charge to control
|
• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल के पुलिस ग्राउंड में रविवार को अचानक बवाल मच गया। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ अचानक उग्र हो गई। इसके साथ ही वे पुलिस पर पथराव करने लगे। यह देख पुलिस ने पहले उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद भी वे नहीं माने तो आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज भी किया। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
दरअसल, यह सब वास्तव में नहीं हुआ बल्कि पुलिस द्वारा की गई जिला स्तरीय बलवा ड्रिल परेड की मॉक ड्रिल का एक हिस्सा था। इसमें दोनों ही भूमिकाओं में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थे। पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के हालात बनने पर उन पर नियंत्रण पाने के लिए अमले को प्रशिक्षण देने और अपनी क्षमताओं की परख करने के लिए समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जाती है।
इसी के तहत यह आयोजन आज किया गया था। इसमें जिले भर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसमें इस तरह के हालातों में बनने वाली हर स्थिति की प्रेक्टिस की गई। हालांकि आम लोगों में अधिकांश को इसकी पूरी जानकारी नहीं थी। इसे में पुलिस ग्राउंड पर जब यह कृत्रिम संघर्ष शुरु हुआ तो वे बड़ी उत्सुकता के साथ देखने लगे। वहीं कुछ तो घबरा भी गए।
• फोटो और वीडियो : सचिन जैन
[…] […]
[…] […]
[…] […]