PM KUSUM YOJANA: सरकार की इस योजना में मिलती है 60% सब्सिडी, किसान भाई आज ही उठाएं फायदा
PM KUSUM YOJANA: 60% subsidy is available in this scheme of the government, farmer brothers should take advantage today only
PM KUSUM YOJANA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। इसके तहत किसानों को कई सुविधाएं दी जाती है। इन्हीं में से एक पीएम किसान योजना भी है। इस योजना के अंतर्गत खेती किसान करने वाले किसानों को हर साल मानदेय के तौर पर ₹6000 दिए जाते हैं। इसके साथ ही कृषि यंत्रों पर सब्सिडी खाद पर सब्सिडी यह जैसी कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। इसके अलावा एक ऐसी योजना भी है, जिसमें किसानों को 60% तक सब्सिडी दी जाती है। इस योजना का नाम है पीएम कुसुम योजना।
इसके तहत सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने की सुविधा देती है। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी। इस बीच, किसान अपने खेतों को सींचने के लिए बिजली के नलकूपों का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें उनका खर्चा बढ़ जाता है। सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर वे कम खर्च में अच्छी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। पीएम कुसुम योजना के तहत किसान कम लागत में अच्छी फसल उगाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार से मदद मिलती है।
कैसे मिल सकती है 60 % सब्सिडी?
अगर आप सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को 60 % तक सब्सिडी देती हैं। साथ ही 30 % लोग बैंकों के जरिए कर्ज ले सकते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान सोलर पंप से अपने खेतों की सिंचाई कर सकें।
- Also Read : GOBARdhan Scheme: क्या है गोवर्धन योजना, कैसे गोबर से बढ़ेगी किसान की आय, जानें योजना की संपूर्ण जानकारी
ऐसे करें अप्लाई
आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाकर योजना का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद आपको भूमि दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड, एक घोषणा पत्र, बैंक खाता विवरण आदि जैसी आवश्यक जानकारी प्रदान करनी होगी।


