बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दर्दनाक: सोनाघाटी में मालगाड़ी से टकरा कर युवक की मौत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल शहर से सटे सोनाघाटी क्षेत्र में मालगाड़ी से टकरा कर एक युवक की मौत हो गई। 108 एंबुलेंस के योगेश पवार ने बताया कि सोनाघाटी क्षेत्र में रातामाटी खुर्द निवासी श्रवण कुमार यादव पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया था। उसका एक हाथ कट गया था वहीं सिर में भी गंभीर चोट आई थी। हादसे में काफी खून बह गया था। सूचना मिलने पर उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button