बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

Tambe ke bartan ke fayde : तांबे के बर्तन में रोज पीयो पानी, कई बीमारियों से मिलेगी निजात, त्वचा में भी आएगा कुदरती निखार

Copper Vessel Water Benefits: गांवों में अक्सर लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीते और तांबे के पात्र उपयोग करते हमने देखा होगा। बड़े- बुजुर्ग भी तांबे के बर्तन में पानी पीने की सलाह देते रहते हैं। इसकी वजह यह है कि यह वाकई हमारे स्वास्थ्य के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। यह कोई कपोल कल्पित बातें नहीं है बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी इस बात को सही माना जाता है।

दरअसल, तांबे में पानी में मौजूद कई बैक्टीरिया और दूषित पदार्थों को मारने की शक्ति होती है। इस पानी में तांबे के तत्व मिल जाते हैं। वे पानी के साथ हमारे शरीर में जाकर कई हानिकारक पदार्थों को खत्म कर देते हैं। साथ ही कई बीमारियों से भी हमारी हिफाजत करते हैं। आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने के जबरदस्त फायदे।

इन बीमारियों से मिलती है निजात

• जोड़ों का दर्द

तांबे (Copper) में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो दर्द को कम करने में कारगर हैं। यही वजह है कि रोजाना तांबे का पानी पीने से जोड़ों के दर्द से निजात मिल जाता है।

• पेट का इंफेक्शन

तांबा (Copper) पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरियाज को मारता है और पेट को साफ करता है। तांबे के बर्तन का पानी पीने से अल्सर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। ये  किडनी और लिवर को साफ करते हुए सेहतमंद रखता है।

• दिमाग को करता है तेज

तांबा दिमाग को तेज बनाता है। कई जानकार मानते हैं कि ये न्यूरॉन्स को एक्टिव कर देता है जिससे हमारा दिमाग स्पीड से काम करने लगता है। इसको रोज पीने से याददाश्त बेहतर हो जाती है।

• पाचन शक्ति होती बेहतर

तांबे का पानी पाचन (Digestion) की शक्ति बेहतर बनाता है। इससे बॉडी का एक्स्ट्रा फैट (Extra Fat) कम हो जाता है। नियमित उपयोग से वजन तेजी से कम (Weight Loss) हो जाता है।

• त्वचा का बढ़ता है निखार

खूबसूरती निखारने के लिए हम तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं। ये चाजें कुछ समय के लिए तो फायदेमंद होती हैं फिर बाद में स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। तांबे में एंटी आॉक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो सेल्स के भीतर जाकर चेहरे को निखारता है। फेस पर मौजूद रिंकल्स को खत्म कर देता है। इससे स्किन ग्लोइंग और जवां नजर आती हैं। यानी तांबे का पानी पीने से बिना केमिकल इस्तेमाल किए निखार आ जाता है।

News & Image Source:  https://zeenews.india.com/hindi/lifestyle/copper-vessel-pot-water-drinking-benefits-weight-loss-obesity-digestion-joint-pain-brain-purification/1284988

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button