बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ट्रक ने मारी टक्कर: स्विफ्ट कार का फट गया टायर

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग (national highway) पर शाहपुर में शुक्रवार को हादसा हो गया। एक ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इससे कार का टायर फट गया। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदमगढ़ रोड बंगाली कॉलोनी होशंगाबाद में रहने वाला एक परिवार आज कार क्रमांक क्रमांक MP-05/CB-3304 से बैतूल से होशंगाबाद जा रहा था। कर में पति-पत्नी सवार थे।

    यह भी पढ़ें… बूथ का शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन जरूरी: विशाल बत्रा

    शाहपुर तहसील कार्यालय के पास सामने इटारसी तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक MP-09/HG-6294 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और कार को सामने से टक्कर मार दी। जिससे कार का ड्रायवर साईड का टायर फूट गया।

    यह भी पढ़ें.. लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपी को छ: माह का कठोर कारावास

    साथ ही सामने से ड्रायवर साईट की हेड लाईट फूट गई। मड गार्ड भी दब गया है। खैरियत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कार मालिक ने शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

    ◆ देखें वीडियो… ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 70 मवेशी, पुलिस ने बचाई जान

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button