ब्रेकिंग न्यूजबड़ी खबरें

चावल की बोरियों से भरा ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर के पास नहीं थे दस्तावेज, खाद्य विभाग ने की जांच, नान के अफसर करेंगे पड़ताल

Multai PDS CHAWAL

▪️ विजय सावरकर, मुलताई

मुलताई नगर के बस स्टैंड के आगे मासोद रोड तिराहे पर शनिवार रात में पुलिस ने चावल की बोरियों को भरकर जा रहे ट्रक को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा है। ट्रक में चावल की 470 बोरी भरी हुई हैं। चावल पीडीएस का है या किसी व्यापारी का, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस, खाद्य विभाग के अधिकारियों से जांच करा रही है।

मामला यह है कि शनिवार रात में बस स्टैंड से मासोद रोड तिराहे की ओर तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए एक ट्रक आ रहा था। थाना प्रभारी सुनील लाटा ने कि बताया संदेह होने पर ट्रक को पुलिस कर्मियों ने तिराहे पर रुकवाया। ट्रक चालक नशे की हालत में मिला। जिसके चलते ट्रक को पुलिस थाना लाया और चालक का मुलाहिजा कराया गया।

ट्रक की जांच की तो उसमें चावल भरा हुआ था। ट्रक चालक से चावल के परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। इस स्थिति में रविवार को चावल की जांच के लिए सहायक खाद्य अधिकारी को मौके पर बुलाया गया।

रविवार शाम में सहायक खाद्य अधिकारी लोकेंद्रसिंह चौहान पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने ट्रक में भरे चावल की बोरियों की जांच की। जांच करने के बाद श्री चौहान ने बताया कि यह चावल पीडीएस का नहीं है। जिन बोरियों में चावल भरा हुआ है वह भी पीडीएस की नहीं है।

सहायक खाद्य अधिकारी श्री चौहान ने बताया कि बोरियों में भरे चावल की बारीकी से जांच करने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के शाखा प्रबंधक को बुलाया है। सोमवार सुबह शाखा प्रबंधक ट्रक में भरे चावल की जांच करेंगे। उसके बाद ही खुलासा होगा।

इनका कहना है

ट्रक में चावल भरकर कहां ले जाया जा रहा था, चावल कहां से भर कर लाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। ट्रक चालक और ट्रक स्वामी ने चावल परिवहन के संबंध में अभी तक कोई भी लीगल दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं।

सुनील लाटा, थाना प्रभारी, मुलताई

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button