बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

यह कैसा जश्न… जान जोखिम में डाल कर ताप्ती बैराज पर करते रहे न्यू ईयर सेलिब्रेशन

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    नए साल का जश्न मनाने कुछ लोग, खासतौर से युवा खेड़ी स्थित ताप्ती बैराज भी पहुंचे। इस दौरान वे जान जोखिम में डालकर ताप्ती नदी पर बने बैराज में डुबकियां लगाकर सेलिब्रेट करते रहे। यही नहीं कुछ लोगों ने खासा खतरा उठाते हुए उफनते ताप्ती बैराज पर सेल्फियां भी लीं और खूब धींगामस्ती की। इस दौरान बैराज से एक व्यक्ति नीचे भी आ गिरा। यह खैरियत रही कि वह गहरे पानी में नहीं गया वरना अनहोनी हो जाती। गौरतलब है कि ताप्ती नदी पर वैसे तो रोज ही स्नान करने के लिए लोग पहुंचते हैं, लेकिन ऐसे ख़ास मौकों पर इनकी तादाद के साथ ही उत्साह भी अधिक होता है। इनके द्वारा अच्छी सेल्फी की चाह में अपनी जान भी खतरे में डाल दी जाती है। इससे हादसे भी हो सकते हैं। पूर्व में भी कई लोगों की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं होने से लोगों को यहां मनमानी करने की खुली छूट मिल जाती है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button