बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खबर का असर : समाचार छपते ही हरकत में आया आरईएस विभाग, गड्ढा भर कर चालू की सड़क, ग्रामीणों को मिली राहत

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर
रानीपुर क्षेत्र में सड़क पर खाई खोद कर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर देने का मुद्दा बुधवार को ‘बैतूल अपडेट’ (betul update) ने उठाया था। यह समाचार प्रकाशित होते ही आरईएस विभाग हरकत में आया। आज सुबह से ही मौके पर पहुंच कर विभाग ने काम शुरू कराया और सड़क से आवाजाही चालू कर दी है। इस तरह मुद्दा उठाए जाने के 24 घंटे के भीतर ही ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल गई है। इससे उन्होंने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले माथनी जलाशय के वेस्टवेयर के पास आम रास्ते पर आरईएस विभाग ने गड्ढा खोद दिया था। विभाग की इस मनमानी से फांडका, डांगवा और जामखोदर ग्राम के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया था। इससे ग्रामीणों का भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। वे अपने ही गांव में कैद होकर रह गए थे। यहां से चार पहिया वाहन तो दूर बाइक तक नहीं निकल पा रही थी। इस स्थिति को देखते हुए नवनिर्वाचित जनपद सदस्य किरण माखन बैठे द्वारा इसकी शिकायत 181 पर की गई थी।

‘बैतूल अपडेट’ ने भी इस मुद्दे को मंगलवार को Road Par Khodi Khai : सड़क पर खोद दी खाई, आवाजाही हुई बंद, आरईएस की मनमानी से हजारों ग्रामीण अपने ही गांवों में हुए कैद शीर्षक से प्रकाशित समाचार में प्रमुखता से उठाया था। इस पर आज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर खोदे गए खाईनुमा गड्ढे को भरकर पाट दिया है। इसके साथ ही सड़क चालू कर दी है। इससे आवाजाही तो शुरू हो गई है। लेकिन, भविष्य में फिर परेशानी खड़ी हो सकती है।

विभाग ने पहले तो सड़क पर ही नाली खोद दी। जब लोगों के आने जाने के लिए रास्ता बंद हो गया और ग्रामीणों ने शिकायत की तो नाली में पानी निकालने के लिए बिना पाइप डाले ही नाली को बंद कर डाला है। अब लोगों के आने जाने के लिए रास्ता तो शुरू हो गया है, लेकिन बारिश का पानी कैसे निकलेगा, इस ओर जिम्मेदार लोगों का ध्यान ही नहीं है। उल्लेखनीय है कि फांडका, डांगवा और जामखोदर जाने के लिए आरईएस विभाग ने कुछ समय पूर्व ही 35 से 40 लाख की लागत से ग्रेवल मार्ग का निर्माण कराया था।

इसमें वेस्टवेयर के पानी की निकासी के लिए पुलिया निर्माण कार्य भी किया गया था। लेकिन, गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के कारण इस पुलिया का कोई औचित्य ही साबित नहीं हो रहा है। ऐसे में पानी निकासी के लिए विभाग ने सड़क पर ही गड्ढा खोद दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि नाली में पानी निकासी के लिए पाईप डालकर मिट्टी भरनी चाहिए थी। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश होने पर यहां फिर परेशानी हो सकती है। देखें वीडियो…

♥ यह खबर आपने पढ़ी लोकप्रिय समाचार वेबसाइट http://betulupdate.com पर…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button