पंचायत चुनाव का ऐलान : प्रदेश में 25 जून, एक जुलाई और 8 जुलाई को होगा मतदान

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया है। पंचायत चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 25 जून को, दूसरे चरण का 1 जुलाई को और तीसरे चरण का 8 जुलाई को होगा। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे।
आने वाले बारिश के मौसम तो देखते हुए पंचायत चुनाव पहले कराए जाएंगे। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी होगा। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।
पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है।
पहले चरण में 25 जून को 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 1 जुलाई को 106 जनपद पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा। तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। इसमें सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं।
प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मतदान केंद्र 20606 हैं। 5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। बाकी 39 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।
पंचायत चुनाव की पूरी जानकारी
• 30 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू
• 6 जून नामांकन की आखिरी तारीख
• 10 जून नाम वापस लेने के लिए
इन जिलों में एक चरण में मतदान
√ कुल जिले – 5 (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नरसिंहपुर, हरदा)
√ मतदान – 25 जून
√ जनपद पंचायत – 115
√ ग्राम पंचायत – 8702
√ मतदान केंद्र – 27,049
इन जिलों में दो चरणों में मतदान
√ कुल जिले – 8 (झाबुआ, बुरहानपुर, दतिया, जबलपुर, देवास, उमरिया, पृथ्वीपुर, पन्ना)
√ मतदान – 1 जुलाई
√ जनपद पंचायत – 106
√ ग्राम पंचायत – 7661
√ मतदान केन्द्र – 23,988
इन जिलों में तीन चरणों में मतदान
√ जिले – 39 (बाकी के 39)
√ मतदान – 8 जुलाई
✓ जनपद पंचायत – 92
✓ ग्राम पंचायत – 6649
✓ मतदान केंद्र – 20,606



