बैतूल अपडेट

Betul Accident News: भीषण हादसा : नागपुर-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट में पलटा कंटेनर, दबने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Betul Accident News: Horrific accident: container overturned at Baretha Ghat of Nagpur-Bhopal highway, painful death of bike rider

Betul Accident News: भीषण हादसा : नागपुर-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट में पलटा कंटेनर, दबने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

▪️नवील वर्मा, शाहपुर

Betul Accident News: मध्यप्रदेश के बैतूल में नागपुर-भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट पर रविवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक कंटेनर अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलट गया। इससे बाइक सवार की कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी ओर एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। वहीं साथ बैठे दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल से एक कंटेनर भोपाल जा रहा था। शाम करीब 5 बजे बरेठा घाट की पहली मोड़ पर कंटेनर के चालक ने कंटेनर से नियंत्रण खो दिया। इससे कंटेनर पलट गया। कंटेनर पलटने से बगल से गुजर रही एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। कंटेनर पलटने से बाइक सवार बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के बारे में बताया कि वह चिखलार (बैतूल) निवासी अजय करोचे (28) है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह बिना कुछ बताए घर से निकला था। पुलिस ने शव को कंटेनर के नीचे से निकाल लिया है। कंटेनर रोड के किनारे पलटा था। इसलिए आवागमन जारी रहा। कंटेनर के भीतर क्या भरा है, वह अभी पुलिस को भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है।

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

उधर पाढर क्षेत्र के पीसाजोड़ी जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झिरना निवासी तीन युवक एक ही मोटर साईकिल पर बैठकर जा रहे थे। शनिवार की रात लगभग 9 बजे अज्ञात वाहन ने पीसोजोड़ी जोड़ के पास बाईक सवार युवको को टक्कर मार दी। हादसे में पवन पिता परसू परते (15) की मौत हो गई। वहीं अजय परते और रूपेश धुर्वे निवासी झिरना घायल हो गए है।

घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। रविवार सुबह मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई और बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी और वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button