शारिक बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष


बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी ने युवा नेता शारीक खान को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। युवा नेता शारिक को यह नया दायित्व मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं युवा साथियों ने विजय भवन भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शारिक ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपेक्षा की कि यह स्नेह एवं सहयोग हमेशा मिलता रहे ताकि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर सके। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर जिले भर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *